Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार बने रहेंगे अमित खरे, झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं खरे

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM (GMT+05:30)

    Prime Minister Modis advisor Amit Khare भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार बने रहेंगे ...और पढ़ें

    Prime Minister Modi's advisor Amit Khare झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं खरे।
    Prime Minister Modi's advisor Amit Khare झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं खरे।

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी के सलाहकार बने रहेंगे अमित खरे।
    2. झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं अमित खरे।

    Prime Minister Modi's advisor Amit Khare । राज्य ब्यूरो, रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी अमित खरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार बने रहेंगे। बिहार/झारखंड कैडर के 1985 बैच के अधिकारी रहे अमित खरे की सेवा अवधि इसी साल अक्टूबर में समाप्त हो रही थी।

    केंद्र की मोदी सरकार ने खरे को कार्य विस्तार देते हुए पद पर बने रहने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अमित खरे झारखंड/बिहार समेत केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय में सचिव पद पर रह चुके है।

    नई शिक्षा नीति में निभाई अहम भूमिका

    1985 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित खरे 30 सितंबर 2021 को रिटायर्ड हुए थे। बतौर शिक्षा सचिव अमित खरे का देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को नया स्वरूप देने में बेहद ही अहम योगदान रहा है।

    उच्च शिक्षा सचिव के रूप में उन्होंने मौजूदा सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाने में भी अहम भूमिका निभाई। देश की शिक्षा व्यवस्था को नया रूप देने के लिए नई शिक्षा नीति में कई बदलाव किए गए हैं।

    चारा घोटाला उजागर करने में अहम भूमिका निभाई

    बतौर आईएएस अधिकारी खरे ने 1990 के आसपास चारा घोटाले को उजागर करने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। इस घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सजा हुई है। इसी चारा घोटाले ने बिहार की राजनीति को एक अलग दिशा दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Manrega Scam Case: निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने जमानत के खिलाफ SC में दिया ये तर्क

    झारखंड में तकनीकी शिक्षा पर जोर, 13 ITI में शुरू होंगे कई टेक्निकल कोर्स; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स