Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Parivartan Yatra: 'घुसपैठियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे', साहिबगंज में गरजे अमित शाह, हेमंत सरकार पर बोला हमला

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 04:06 PM (IST)

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के साहिबगंज जिले से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और सं ...और पढ़ें

    जनसभा के दौरान लोगों से मिलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
    जनसभा के दौरान लोगों से मिलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।

    HighLights

    1. भाजपा की सरकार बनाइए, घुसपैठियों को सीधा कर देंगे : अमित शाह
    2. कहा- यह सरकार जन कल्याण की जगह घुसपैठियों का कल्याण कर रही

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, घुसपैठियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

    अमित शाह ने कहा कि यह भूमि आदिवासियों की है, लेकिन यहां घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आदिवासी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत हो गए। चूंकि, घुसपैठिए झामुमो, कांग्रेस व राजद के वोटबैंक हैं, इसलिए यहां की सरकार जन कल्याण की जगह घुसपैठियों का कल्याण करने में लगी हुई है।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी है और यह परिवर्तन मुख्यमंत्री बदलने का नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार मिटाकर अच्छी सरकार लाने का है। आदिवासियों की भूमि बचाने और घुसपैठियों का बाहर करने वाली सरकार लाने का परिवर्तन है। राज्य में रोजगार की व्यवस्था करने वाली सरकार के लिए परिवर्तन है।

    गांव-गांव जाएगी परिवर्तन यात्रा

    उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा आगामी दिनों में गांव-गांव और घर-घर में जाएगी और लोगों को परिवर्तन का संदेश देगी।

    गृह मंत्री ने कहा कि आज पाकुड़ में हिंदुओं झारखंड छोड़ो के नारे लगाये जा रहे हैं। वह तो भला हो हाई कोर्ट का जिसने  घुसपैठ की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।

    भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सरकार पर बोला हमला

    अमित शाह ने कहा कि हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। यह देश की सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी सरकार है।

    उपस्थित लोगों से उन्होंने पूछा कि किसी ने 350 करोड़ रुपया एक साथ देखा है क्या? उपस्थित भीड़ ने कहा-नहीं।

    उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के यहां 350 करोड़ रुपया एक साथ मिला। यह रुपया बीयर-दारू का नहीं, यहां के गरीबों का था।

    मंत्री आलमगीर आलम के घर से 35 करोड़ रुपया मिला। गिनने वाली मशीन गर्म हो गई। उन्होंने विभिन्न घोटालों की चर्चा की।

    पहली बार राष्ट्रपति भवन पहुंची आदिवासी बेटी

    उन्होंने कहा कि पहली बार गरीब आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति भवन में बैठी। 2013-14 में आदिवासी कल्याण का बजट मात्र 30 हजार करोड़ रुपये का था। 2024-25 में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का बजट आदिवासी कल्याण के लिए है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो 63 हजार गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का 10 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क होगा। धान का उचित मूल्य मिलेगा। सड़क, एंबुलेंस, अस्पताल और डाक्टर की व्यवस्था की जाएगी।

    ये नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गाेड्डा विधायक अमित मंडल, बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी व लोबिन हेम्ब्रम, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, भाजपा नेता गणेश तिवारी आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड को बताया 'तीर्थस्थल', किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

    CM Hemant Soren JSSC Exam: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश, कदाचारमुक्त संपन्न कराएं जेएसएससी परीक्षा