Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah: आज रांची में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह, दो सत्रों में होगी बैठक

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 05:45 AM (GMT+05:30)

    शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच रहे हैं। पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक को शाह मुख्य अति ...और पढ़ें

    आज रांची में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह
    आज रांची में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

    HighLights

    1. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री
    2. दो सत्रों में होगी बैठक, सांसदों-विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा

     राज्य ब्यूरो, रांची। चुनावी आहट के बीच झारखंड में केंद्रीय नेताओं की भी सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंच रहे हैं। पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। बैठक को शाह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे।

    जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

    इसी बैठक में वह भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला व मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    दो सत्रों में होगी बैठक

    दो सत्रों में होने वाली बैठक के पहले सत्र में शनिवार की सुबह 10.30 बजे से कार्यसमिति के सदस्यों को प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। इसमें सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक के दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    ये नेता भी रहेंगे मौजूद

    विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।