यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका! अब इस नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, BJP का थामा दामन
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जा चुका है। सात चरणों में देश भर में चुनाव होना है। झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस नेता ने बाबूलाल के सामने भाजपा की सदस्यता ली
- भाजपा के हर एक सिपाही को लेकर साथ चलेंगे- कांग्रेस नेता
संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। झारखंड में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। अब ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मारुत नंदन सोनी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मारुत नंदन सोनी ने भाजपा के प्रति आस्था जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किया। उन्हें भाजपा के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ माला पहनकर स्वागत किया।
भाजपा के हर एक सिपाही को लेकर साथ चलेंगे- कांग्रेस नेता
सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात मारुत नंदन सोनी ने कहा कि भाजपा के हर एक सिपाही को लेकर साथ चलेंगे। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह सहित प्रदेश व जिले के भाजपा के शीर्ष नेता उपस्थित थे।
मारुत नंदन सोनी का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी के लहर देखी जा रही है। इसके लिए भाजपा का वरिष्ठ नेता भोला चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि संजय प्रसाद कमलापुरी, नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, कक्कू जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बधाई दी है।