Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो केवल राजनीतिक चश्मे से...', अर्जुन मुंडा CAA-NRC पर बयानों से भड़के, ममता बनर्जी को सुना दी खरी-खोटी

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:49 PM (IST)

    सीएए-एनआरसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पलटवार किया है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा ...और पढ़ें

    'वो केवल राजनीतिक चश्मे से...', अर्जुन मुंडा CAA-NRC पर बयानों से भड़के (फाइल फोटो)
    'वो केवल राजनीतिक चश्मे से...', अर्जुन मुंडा CAA-NRC पर बयानों से भड़के (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जो देश हित में है, वह किया जाना चाहिए- अर्जुन मुंडा
    2. नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों के साथ भेदभाव करता- ममता बनर्जी

    एएनआई, रांची। सीएए-एनआरसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पलटवार किया है।

    कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि जो लोग चीजों को केवल राजनीतिक चश्मे से देखते हैं, उनकी राय अलग हो सकती है। मैं उस पर नहीं जाऊंगा, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जो देश हित में है, वह किया जाना चाहिए।

    सीएए नियमों की अधिसूचना सोमवार शाम जारी

    दरअसल, केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है। सीएए नियमों की अधिसूचना सोमवार शाम जारी कर दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है।

    दिसंबर 2019 में पारित नागरिकता संसोधन कानून पारित हुआ था। राष्ट्रपति से इसकी मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए।

    सीएए-एनआरसी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी 

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीएम-एनआरसी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम लोगों के साथ भेदभाव करता है, वह इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि सीएए-एनआरसी बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए संवेदनशील है।

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Election 2024: BJP की स्ट्रेटजी को फेल करेगी JMM? परंपरागत सीट में भी प्रत्याशियों को लेकर उलझी

    खबरें और भी

    Jharkhand News: झारखंड में PG प्रशक्षित शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति, JSSC ने तेज की भर्ती प्रक्रिया