Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में भीषण सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार समेत 3 युवकों की मौत

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 01:58 AM (IST)

    अड़की थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. अड़की में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत।

    2. तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर।

    3. मानकीडीह गांव के तीन मृतकों से शोक की लहर।

    संवाद सूत्र, अड़की। अड़की थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    यह हादसा जेनाडीह स्थित फुटकल पेड़ के पास उस समय हुआ, जब सभी लोग साप्ताहिक डोरिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, डोरिया बाजार से साइकिल पर सवार होकर लौट रहे 47 वर्षीय पूर्ण मुंडा को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकल सवार पूर्ण मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर अमृत पातर (25 वर्ष), आयुष पातर (17 वर्ष) और सुनील पातर (25 वर्ष) सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अमृत पातर और आयुष पातर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि सुनील पातर को तमाड़ अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया, उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर अड़की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूर्ण मुंडा के शव को कब्जे में लेकर अड़की थाना ले आई।

    वहीं, अमृत पातर और आयुष पातर का शव खबर लिखे जाने तक तमाड़ अस्पताल में था। पुलिस के अनुसार सुबह पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को रिम्स भेजा जाएगा।

    इस हृदयविदारक हादसे में एक ही गांव मानकीडीह से तीन लोगों की मौत से गांव और डोरिया बाजार आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत