यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM हिमंत 15 मई को आ रहे झारखंड, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार; तैयारियां तेज
CM Himanta Jharkhand Visit असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 15 मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह हजारीबाग कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र ...और पढ़ें

HighLights
- रजरप्पा, देवरी और चिरकुंडा में होगी असम के मुख्यमंत्री की जनसभा
- 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा
राज्य ब्यूरो, रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 15 मई को हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा रामगढ़ जिले के रजरप्पा डीएवी मैदान में गुरुवार 11 बजे से आयोजित जनसभा संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे। असम के सीएम गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा के ब्लाक मैदान-देवरी में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री के साथ ये नेता रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद धनबाद जिले के निरसा के चिरकुंडा स्थित श्रम कल्याण केंद्र में 2.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) घनश्याम ग्रोवर, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय यादव, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय भी मौजूद रहेंगे।