Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'पुलिस को पत्थर लेकर भेजा था', हिमंत बिस्वा सरमा ने DGP और SSP पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:56 AM (IST)

    Himant Biswa Sarma असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली को लेकर राज्य के ...और पढ़ें

    हिमंत बिस्वा सरमा डीजीपी और एसएसपी पर जमकर बरसे (फाइल फोटो)
    हिमंत बिस्वा सरमा डीजीपी और एसएसपी पर जमकर बरसे (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. निर्वाचन आयोग को करेंगे शिकायत, डीजीपी के रहते नहीं हो सकता निष्पक्ष चुनाव- हिमंत
    2. असम के मुख्यमंत्री ने 12000 अज्ञात लोगों पर एफआईआर करने को बताया कानून का अपमान
    3. सरकार के वादों पर सवाल करते हुए मिला क्या अभियान की औपचारिक शुरुआत की
    4. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा, वादों की याद दिला रहे हैं आम लोग
    5. सितंबर भी फिर से आंदोलन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार से पूछेंगे सवाल

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में राज्य के डीजीपी और रांची के एसएसपी ने पुलिस वालों को पत्थर देकर भेजा और लोगों पर चलवाए ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को बदनाम किया जा सके।

    रविवार को पार्टी के चुनावी अभियान मिला क्या की शुरूआत करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे डीजीपी और एसएसपी ने यह तय किया कि शुक्रवार को आयोजित भाजपा की रैली में 12 हजार लोग आए थे? यह राज्य के युवाओं को ब्लैकमेल करने की साजिश है।

    अब कोई अगर सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे इन्हीं 12 हजार लोगों में शामिल बताकर जेल में डाल दिया जाएगा। इस मामले को लेकर भाजपा कोर्ट में जाएगी। चुनाव आयोग के पास भी जाकर पार्टी कहेगी कि डीजीपी के रहते झारखंड में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता।

    रैली में विधायक रणधीर सिंह और कोचे मुंडा नहीं थे। उनका नाम भी एफआइआर में दे दिया गया। हेमंत सोरेन सरकार पर युवाओं समेत राज्य के लोगों से किया वादा नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सितंबर में भाजपा फिर से उनसे जवाब मांगने आएगी।

    खबरें और भी

    युवाओं, किसानों, महिलाओं से हेमंत ने किया वादा, मिला क्या

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनावी अभियान की की पूरी जानकारी दी। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो की समाधि पर जाकर 2019 में हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार बनने पर हर साल पांच लाख लोगों को नौकरी देंगे।

    बेरोजगारों को पांच हजार से लेकर सात हजार तक का भत्ता देंगे। बेटियों की शादी पर स्वर्ण सिक्का देंगे। प्रत्येक प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज बनवाएंगे। अब पांच साल पूरे हो रहे हैं तो लोग कह रहे हैं कि हमको तो नहीं मिला आपको मिला क्या।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा इस अभियान को लेकर लोगों के बीच जाएगी और सरकार से सवाल पूछेगी। भाजपा ने पूछा कि हजारों करोड़ रुपए कहां गए।

    रघुवर के समय कुछ गलत हुआ तो सरकार से बाहर हो गए

    प्रेस वार्ता में पथलगड़ी आंदोलन के समय रघुवर दास सरकार द्वारा भी अज्ञात लोगों पर मुकदमा किए जाने के सवाल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर उस समय कुछ गलती हुई तो हम सरकार से बाहर हो गए। अब यह सरकार भी गलती कर रही है तो इसे भी बाहर जाना होगा।