विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himanta Biswa Sarma: झारखंड पहुंचकर असम CM ने कर दिया ऐसा दावा, जिसने बढ़ाई JMM और कांग्रेस की टेंशन!

Published: Tue, 10 Sep 2024 01:32 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को झारखंड पहुंचे। यहां उन्होंने उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में मृत दो युवाओं ...और पढ़ें

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा। फाइल फोटो

HighLights

  1. कहा, सबके लिए पार्टी में जगह नही, भाजपा कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना प्राथमिकता
  2. बंधु तिर्की के बारे में कहा, जानते तक नहीं, फोन करने का तो सवाल ही नहीं उठता

राज्य ब्यूरो, रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि झारखंड कांग्रेस के 12 से 14 विधायक उनसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन सबको भाजपा में नहीं लिया जा सकता।

इसी तरह झामुमो के भी दो तीन लोग संपर्क में हैं। हिमंत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड भाजपा के नेताओं के प्रति है। इसलिए दूसरे दल के लोगों से संपर्क होने के बाद भी उन्हें अपनी पार्टी में नहीं ले रहे हैं। हिमंत ने सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं।

हाल ही में कांग्रेस नेता बंधु तिर्की द्वारा भाजपा की ओर से आफर दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की को वह नहीं जानते हैं। फोन करने का तो सवाल ही नहीं है।

भाजपा ने मृतकों के स्वजन के लिए की मुआवजे की मांग

हाल ही में उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ के क्रम में अभ्यर्थियों की मौत के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा ने मृतकों के स्वजन के लिए नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की मौत के लिए कोविड वैक्सीन को जिम्मेदार ठहरा दिया है, जबकि सीएम ने खुद टीका लिया था और लोगों को बताया था कि कोविड का टीका सुरक्षित है।

हिमंत बिस्वा सरमा सोमवार को रांची के सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले ओरमांझी और नामकुम निवासी दो अभ्यर्थियों के घर भी पहुंचे और उनको परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में कांग्रेस कैसे बांटेगी टिकट? अंदर की बात आई सामने; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भाजपा ने झारखंड में कराया सर्वे, फिर जो परिणाम आया उसे देखकर चौंक गए नेता