यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya Ram Mandir: 1 जनवरी से घर-घर बंटेगा पूजित अक्षत, झारखंड में 35 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य
अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम 22 जनवरी को विराजेंगे। उस दिन होने वाले भव्य उत्सव व अनुष्ठान की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है। देश के लाखों म ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षत वितरण में जुटेंगे RSS, VHP समेत संघ के समविचारी संगठनों के 20 लाख कार्यकर्ता
- नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के मंदिरों में होंगे उत्सव
संजय कुमार, रांची। अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम 22 जनवरी को विराजेंगे। उस दिन अयोध्या में होने वाले भव्य उत्सव व अनुष्ठान की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है। देश के लाखों मंदिरों में इस अवसर पर विशेष पूजा-अनुष्ठान आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दूसरी ओर अयोध्या के आयोजन में शामिल होने के लिए आरएसएस, विहिप और संघ के सभी समविचारी संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने एक जनवरी से निकलेंगे। कार्यकर्ता अयोध्या से लाए गए श्रीराम मंदिर में पूजित अक्षत और नवनिर्मित राम मंदिर की तस्वीर भेंटकर लोगों को न्योतने पहुंचेंगे और 22 जनवरी के बाद अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करने का आह्वान करेंगे।
देशभर में 13 करोड़ से अधिक परिवारों यानी 65 से 70 करोड़ लोगों तक यह अक्षत पहुंचाने की तैयारी है। झारखंड में भी 35 लाख परिवारों तक अक्षत पहुंचाने की योजना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 15 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान आरएसएस और विहिप के मार्गदर्शन में चल रहा है। प्रांत से लेकर केंद्र तक आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के वरीय पदाधिकारी इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
राष्ट्रपति तक भी पहुंचेगा पूजित अक्षत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि इस अभियान में इस बार 20 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगेंगे। वर्ष 2021 में निधि समर्पण अभियान के समय लाखों लोग लगे थे। इस बार तो ज्यादा उत्साह है। इसलिए, पूजित अक्षत वितरण में संघ, विहिप, संघ के समविचारी संगठनों के कार्यकर्ता तथा अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह से लगेंगे।
खबरें और भी
मंडल से लेकर गांव स्तर तक टोली का गठन कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित सभी प्रमुख लोगों के घर जाकर पूजित अक्षत दिए जाएंगे। इसके लिए जो जहां रहते हैं वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से समय लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांगा गया समय
झारखंड विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भी पूजित अक्षत देने के लिए समय मांगा गया है। मुख्यमंत्री के यहां से एक जनवरी को संपर्क करने के लिए कहा गया है।
उस दिन समय मिलने पर विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र सौंपने जाएगा। ज्यादा से ज्यादा सेवा बस्तियों में भी कार्यकर्ता जाएंगे।
ये भी पढ़ें: किसकी है ये डिमांड... आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग पर मेघा उरांव ने उठाया सवाल
ये भी पढ़ें: Rohini Mine: आज बंद हो जाएगी रोहिणी खदान, 425 कामगारों का भविष्य अंधकार में; जानिए क्या है वजह