विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लापता हेमंत सोरेन को ढूंढ लाओ; 11 हजार रुपये दूंगा...', BJP नेता का एलान; जगह-जगह चिपकाए पोस्टर

Published: Tue, 30 Jan 2024 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 01:09 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन कहां है इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। प्रदेश में ...और पढ़ें

लापता हेमंत सोरेन को ढूंढ़ने वाले को 11 हजार रुपयेका इनाम।
लापता हेमंत सोरेन को ढूंढ़ने वाले को 11 हजार रुपयेका इनाम।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का अब तक कहीं पता भी नहीं चल पाया है। इसे लेकर राज्‍य में विपक्ष भाजपा उन पर लगातार निशाना साध रहा है। पार्टी के नेताओं ने राज्‍यपाल से इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत एक्‍शन लेने के लिए कहा है। 

सीएम को ढूंढ़ने वाले को 11 हजार का इनाम

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष ने एक विज्ञापन निकालते हुए गुमशुदा सीएम की तलाश करने वाले व्‍यक्ति को 11 हजार रुपये नकद पुरस्‍कार देने का भी एलान कर डाला है।  उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत 2 दिनों से लापता हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को सीएम के लोकेशन की जानकारी न होना एक गंभीर मसला है। 

झारखंड में लागू हो राष्‍ट्रपति शासन: निशिकांत 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बारे में कहा, मेरा माननीय राज्‍यपाल से संविधान में धारा 355 के तहत रिपोर्ट भेजनी चाहिए। हेमंत सोरेन को ईडी की जांच का सामना करना चाहिए। इसके बदले वह ईडी को पत्र भेजे जा रहे हैं। यह राष्‍ट्रपति शासन का सबसे अच्‍छा समय है। 

बता दें कि संविधान में धारा 355 में यह कहा गया है कि बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्य की रक्षा करना संघ का कर्तव्‍य है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना जिम्‍मेदारी है कि प्रत्येक राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार कार्य करें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हेमंत सोरेन की कार से 35 लाख कैश बरामद, सीएम के ठिकाने पर ED की छापामारी जारी; अहम दस्‍तावेज भी जब्‍त

यह भी पढ़ें:  Ranchi में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम: CM आवास, राजभवन और ED ऑफिस के पास धारा 144 लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।