'JPSC और JSSC में बेची गईं नौकरियां', नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप; CBI जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी में खुलेआम नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दोनों आयोगों के ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। फाइल फोटो
HighLights
बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी, जेएसएससी में नौकरी बेचने का आरोप लगाया।
पूरे मामले की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा ने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की।
- नेता प्रतिपक्ष ने की जेपीएससी, जेएसएससी घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग
राज्य ब्यूरो, जागरण.रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा खुलेआम नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआइ से जांच की मांग की है। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और सचिव को बर्खास्त करते हुए उनपर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि दलालों ने लड़कों को नेपाल, बिहार और बंगाल ले जाकर 135-150 प्रश्न रटवाए, जिनमें से 120 प्रश्न हूबहू परीक्षा में आए। सेंटर पर नेट बंद कराकर इस पूरी धांधली को अंजाम दिया गया। पैसों की सेटिंग के कारण ही जेएसएससी ने 26 हजार आचार्यों का रिजल्ट एक साथ न देकर टुकड़ों में निकाला। उन्होंने कहा कि सीआइडी की संध्या रानी और निधि पांडेय की शुरुआती जांच बिल्कुल सही दिशा में थी। सच्चाई दबाने के लिए सरकार ने जांच टीम बदल दी। दागी अफसर मनोज कौशिक को सीआइडी का एडीजी बनाया गया, जिसने हाईकोर्ट में गलत हलफनामा दायर किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीआइडी फ्रेंडली मैच खेलना बंद कर एल. ख्यांगते को गिरफ्तार करे : प्रतुल
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाएं अविश्वास, भ्रष्टाचार और धांधली का पर्याय बन गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि राज्य सरकार के साढ़े छह वर्षों से ज्यादा के कार्यकाल में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की सीबीआइ जांच कराई जाए। पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांग्ते के विरुद्ध गंभीर तथ्य सामने आने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होना यह साबित करता है कि सीआइडी फ्रेंडली मैच खेल रही है और सिर्फ छोटी मछलियों को गिरफ्तार कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -