Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '...कांग्रेस कमाने वाली पार्टी' छत्तीसगढ़ में बोले बाबूलाल मरांडी; बघेल सरकार पर किया जमकर प्रहार

    By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 08:21 PM (IST)

    झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प ...और पढ़ें

    '...कांग्रेस कमाने वाली पार्टी' छत्तीसगढ़ में बोले बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)
    '...कांग्रेस कमाने वाली पार्टी' छत्तीसगढ़ में बोले बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया।- बाबूलाल
    2. ईडी को फंसाने की लिए हो रही सीबीआई जांच- भाजपा

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ने छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के पक्ष में बहिगांव और मुरवेल में रविवार को जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे, बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरी सावधानी के साथ ठोक बजाकर आप सरकार बनाएं। भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा दिया।

    कांग्रेस पार्टी का यह पुराना इतिहास है। कांग्रेस की सरकार को जनता को सेवा से कुछ भी लेना-देना नहीं है। कांग्रेस की सरकार कमाने के लिए होती है, जबकि भाजपा की सरकार काम करने के लिए बनती है।

    'बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया।'

    उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जनता में जब अवसर दिया तो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने राज्य को घोटाले का राज्य बना दिया।

    भूपेश बघेल, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तिजोरी भरने के लिए दिन-रात भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अब तो महादेव ऐप घोटाले में यह साफ हो गया कि घोटाले की तार दुबई से भी जुड़े हैं।

    ईडी को फंसाने की लिए हो रही सीबीआई जांच- भाजपा

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशायी हो गया है। संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गई है और जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के करीबी ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

    ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों और गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है। जेल के अधिकारियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया।

    खबरें और भी

    राज्य सरकार कुंडली मारकर क्यों बैठी है?- प्रतुल शाहदेव

    प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जांच के दायरे में इसे भी लाया जाए। सरकार को जवाब देना चाहिए कि ईडी के द्वारा हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करने के दौरान दोषी पाए गए अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्जनों पत्र लिखे गए, लेकिन राज्य सरकार कुंडली मारकर क्यों बैठी है?

    भाजपा मांग करती है कि सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की अनुशंसा करे। केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सुरक्षा न देकर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 'IAS हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, हमारे लिए एक समान', रांची में कार्यक्रम के दौरान बोले हेमंत सोरेन

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'दिसंबर तक गिर जाएगी हेमंत सरकार', पूर्व CM रघुवर दास को हराने वाले विधायक का बड़ा दावा