Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी आज संभालेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 05:46 AM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics समारोह पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा राष्ट्रीय उपा ...और पढ़ें

    आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे बाबूलाल।
    आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे बाबूलाल।

    राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को हरमू रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हाल में आयोजित होनेवाले स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

    ये रहेंगे मौजूद

    निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश उन्हें पदभार ग्रहण कराएंगे। यह समारोह पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई, वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

    भारत अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की राह परः बाबूलाल

    बाबूलाल मरांडी ने श्रीहरिकोटा से भारत के चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर देश के महान वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का तिरंगा चांद पर भी फहराएगा। भारत अंतरिक्ष में भी महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।

    झारखंड की धरती भी गौरवान्वित हुई है। चंद्रयान प्रक्षेपण टीम में शामिल खूंटी जिला के तोरपा निवासी युवक सोहन यादव ने राज्य का मान बढ़ाया है। लॉन्चिंग यंत्र का निर्माण भी एचईसी, रांची में हुआ। झारखंड के युवाओं में योग्यता और लगन की कमी नहीं है। उन्हे सिर्फ अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।