Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महीने के अंत तक प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करेंगे बाबूलाल, 17 अगस्त को संताल परगना से निकालेंगे संकल्प यात्रा

    By Pradeep singhEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 12:52 AM (IST)

    झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया भीतरखाने शुरू हो ...और पढ़ें

    महीने के अंत तक प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करेंगे बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)
    महीने के अंत तक प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करेंगे बाबूलाल मरांडी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इस महीने के अंत तक अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं बाबूलाल।
    2. 17 अगस्त से संकल्प यात्रा निकालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।

    राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जल्द ही अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया भीतरखाने शुरू हो चुकी है।

    इसे लेकर बाबूलाल राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में जुटे हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक बाबूलाल अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं।

    हाल ही में बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की थी कि वे सभी को साथ लेने चलने में यकीन करते हैं।

    17 अगस्त से शुरू करेंगे संकल्प यात्रा

    प्रदेश अध्यक्ष पर ताजपोशी के बाद से बाबूलाल मरांडी ने आश्चर्यजनक तरीके से राज्य में सक्रियता बढ़ाई है। इस बीच उन्होंने राज्यव्यापी दौरे का कार्यक्रम भी तैयार कर लिया है, जिसकी शुरुआत 17 अगस्त से होगी। इसे संकल्प यात्रा का नाम दिया गया है।

    संताल परगना से होगी शुरुआत

    रणनीतिक तौर पर वे राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम संताल परगना से इसकी शुरूआत करेंगे। यात्रा आरंभ करने के लिए सिदो-कान्हू की जन्मभूमि भोगनाडीह का चयन किया गया है। वे लगभग दो माह तक राज्य का दौरा करेंगे। उनका सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। हर विधानसभा क्षेत्र में वे दो जनसभाएं करेंगे।

    एक साथ कई मोर्चे पर तैयारी

    बाबूलाल मरांडी की तैयारी एक साथ कई मोर्चे पर होगी। पहले लोकसभा चुनाव में पूर्व के प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य केंद्रीय नेतृत्व ने दिया है। इसके लिए निचले स्तर तक संगठन को चुस्त करने के साथ-साथ बूथों तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    विधानसभा चुनाव होने में अभी एक वर्ष से ज्यादा का समय है, लेकिन बाबूलाल मरांडी सभी क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का संदेश देंगे। इससे अलग-अलग स्तर पर नेताओं की क्षमता का भी वे आकलन कर पाएंगे।

    डुमरी विस उपचुनाव बड़ी परीक्षा

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव भी भाजपा के लिए अहम मोर्चा होगा। यह सीट सहयोगी दल आजसू पार्टी को दिए जाने की संभावना है, लेकिन प्रतिद्वंद्वी पर मनोवैज्ञानिक बढ़त को बरकरार रखने के लिए यहां जीत आवश्यक होगा।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए रामगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू पार्टी गठबंधन ने जीत हासिल की थी। इससे सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन का लगातार चार उपचुनावों में जीत का क्रम टूटा था।

    डुमरी में सत्तारूढ़ गठबंधन ने चुनाव मैदान में उतारने के पूर्व बेबी देवी को मंत्री बना दिया है। ऐसे में वहां का चुनावी समर रोचक होगा।