विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब मौसम ने थामी रांची की हवाई सेवा, आसमान में चक्कर काट रहे विमान; पुणे-कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट डाइवर्ट

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:20 AM (IST)

खराब मौसम के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित हुई। पुणे, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से ...और पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से फ्लाइट प्रभावित।

रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से फ्लाइट प्रभावित।

HighLights

  1. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खराब मौसम ने हवाई सेवा रोकी।

  2. तेज हवा और बारिश से कई उड़ानें देरी से उतरीं।

जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह खराब मौसम का असर हवाई सेवा पर दिखा। तेज हवा और बारिश के कारण सुबह से रांची आने वाली कई फ्लाइटें एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में चक्कर काटती रहीं।

सुबह करीब 9 बजे तक एक भी विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया था। पुणे, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली से आने वाली फ्लाइटें निर्धारित समय पर नहीं उतर सकीं। मौसम की स्थिति को देखते हुए इन विमानों की लैंडिंग में और देरी की संभावना बनी हुई है। पुणे कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट डाइवर्ट की गई है।

निर्धारित समय और विलंबित समय

फ्लाइट की जानकारी में ऊपर दिया गया समय निर्धारित आगमन समय है, जबकि उसके ठीक नीचे दिया गया समय विलंब के बाद का संभावित आगमन समय है।

इंडिगो 6E6484 (पुणे-रांची): निर्धारित समय 7:55 बजे, विलंबित समय 9 बजे करीब 1.05 घंटे देरी।

इंडिगो 6E7561 (कोलकाता-रांची): निर्धारित समय 8:05 बजे, विलंबित समय 8:58 बजे करीब 53 मिनट देरी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX1237 (मुंबई-रांची): निर्धारित समय 8:20 बजे, विलंबित समय 9:04 बजे करीब 44 मिनट देरी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस IX1046 (दिल्ली-रांची): निर्धारित समय 8:25 बजे, विलंबित समय 9:06 बजे — करीब 41 मिनट देरी।

इंडिगो 6E6370 (दिल्ली-रांची):निर्धारित समय 8:30 बजे, विलंबित समय 8:57 बजे करीब 27 मिनट देरी। 

यह भी पढ़ें- दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च