Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bangladesh Violence: बांग्लादेश की जेलों से भागे कई खूंखार आतंकी, झारखंड सीमा पर घुसपैठ का खतरा; हाई अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 07:54 AM (GMT+05:30)

    Bangladesh Violence बांग्लादेश में तख्तापलट हो चुका है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी है। वहां अब भी हिंसा जारी है। विद् ...और पढ़ें

    बांग्लादेश की जेलों से भागे आतंकी, झारखंड सीमा पर हाई अलर्ट घुसपैठ का खतरा
    बांग्लादेश की जेलों से भागे आतंकी, झारखंड सीमा पर हाई अलर्ट घुसपैठ का खतरा

    HighLights

    1. बांग्लादेश की जेलों से भागे आतंकी, झारखंड सीमा पर हाई अलर्ट
    2. सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान में जुटी पुलिस
    3. पाकुड़, दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, राजमहल और साहिबगंज की पुलिस अलर्ट

    अमित सिंह, रांची। Violent protests in Bangladesh बांग्लादेश में अशांति, उपद्रव, अराजकता और तख्तापलट की स्थिति के बीच वहां शेरपुर जिले की जेल से बड़ी संख्या में अपराधी भाग निकले हैं। जेल से कुछ आतंकियों के भी भागने की खबर सामने आई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, जेल पर विद्रोहियों के हमले के बाद वहां से 500 से अधिक कैदी भाग निकले हैं।

    इन अपराधियों के घुसपैठ करने व अपराध की घटनाओं को अंजाम देने की आशंकाओं को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। बांग्लादेश से सटी भारतीय सीमाओं पर सतर्कता बरती जा रही है।

    अलर्ट पर इन जिलों की पुलिस 

    झारखंड में बांगाल से सटे पाकुड़, दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, राजमहल और साहिबगंज जिले की पुलिस को विशेष तौर पर अलर्ट किया गया है। पाकुड़ स्थित सिंघारसी एयरबेस और रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

    आतंकी संगठनों के कई अपराधी जेलों से भागे

    देश की सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि बांग्लादेश से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के आतंकवादी व अन्य अपराधी वहां की जेलों से भाग गए है। ये आतंकी बंगाल, झारखंड व बिहार के रास्ते देश में घुसपैठ करने की फिराक में है।

    घुसपैठ कर बड़ी घटना को दे सकते हैं अंजाम

    अलर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के रास्ते आतंकी संगठन के सदस्य भारत में घुसपैठ कर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।

    बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के चरमराशी और मालदा जिले के सासनी सीमा इलाके को संवेदनशील घोषित किया गया है।

    यह दोनों क्षेत्र झारखंड सीमा के बेहद नजदीक हैं। इस क्षेत्र में पहले से सैकड़ों बांग्लादेशी घुसपैठ कर बस चुके हैं।

    सघन जांच अभियान में जुटी पुलिस

    एजेंसियों के इनपुट के बाद झारखंड पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय ने विशेष चौकसी को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। वहीं, सीमावर्ती इलाकों में झारखंड पुलिस सघन जांच अभियान में जुट गई है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने को कहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने या जानकारी मिलने पर सूचना तुरंत अपने जिले के पुलिस का देने की अपील की है। आम लोगों को 100 और 112 नंबर पर सूचना देने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फंसे यूपी, बिहार और ओडिशा के लोग, शेख हसीना के भारत पहुंचने पर खिलाफ हुए आंदोलनकारी

    शेख परिवार की जान बचाने वाले कौन हैं कर्नल तारा? बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन को बताया कुछ देशों की साजिश