Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: सावधान! ठगों ने बदला अपना वेश, बुजुर्ग महिलाओं को बना रहे निशाना; इस तरीके से ठगी कर हुए रफूचक्कर

    By Neelmani ChoudharyEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 10:09 AM (GMT+05:30)

    झारखंड में ठगों का गिरोह कई रूप धारण कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। विशेष रूप से ठगों का गिरोह बुजुर्ग महिलाओं को ठगी का शिकार बनाए हैं। इस गिरोह ...और पढ़ें

    सावधान! ठगों ने बदला अपना वेश, बुजुर्ग महिलाओं को बना रहे निशाना
    सावधान! ठगों ने बदला अपना वेश, बुजुर्ग महिलाओं को बना रहे निशाना

    HighLights

    1. दो वृद्ध महिलाओं से लाखों रुपये के गहने की ठगी
    2. महिलाओं ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई

    जागरण संवाददाता, तुपुदाना। नवरात्र में राजधानी के कई इलाकों में एक गैंग विभिन्न रूप धारण कर वृद्ध महिलाओं को निशाना बना रहा है।

    दो दिनों में ठगों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के गहने ले कर चंपत हो गए। इस संबंध में ठगी के शिकार हुईं महिलाओं ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    पहला मामला गुरुवार का है। कडरू के सुभाष कॉलोनी निवासी मधुबाला सिन्हा फल खरीद कर लौट रही थी। इसी समय दो लोगों ने उनसे डॉक्टर का पता पूछा। महिला ने जानकारी नहीं होने की बात कही।

    इसके बाद ठगों ने कहा कि माताजी आप बहुत परेशान हैं। आपके घर में बहुत बड़ा हादसा होने वाला है। यह बातें सुनकर महिला परेशान हो गई और निवारण का उपाय बताने को कहा।

    गहने लेकर फरार हो गए चोर

    ठगों ने कहा कि एक कपूर लाकर दीजिए हरिद्वार जा रहे हैं, वहां पर पूजा-पाठ करके सब शांत कर देंगे। भुक्तभोगी महिला ने कपूर खरीद कर दिया। इस दौरान ठगों ने कहा कि सारे गहने उतार कर बैग में रख दीजिए।

    महिला अपने हाथ में पहने दो कंगन, कान की बाली और अंगूठियां उतार बैग में रख दिया। भुक्तभोगी को ठगों ने कुछ दूर पैदल जाने कहा, जैसे ही महिला वहां से कुछ दूर गई दोनों चंपत हो गए।

    गेरुआ वस्त्रधारी के वेश में चोरी

    दूसरा मामला शुक्रवार का ही है, यहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी वृद्ध महिला मंदिर में पूजा करने के बाद ऑटो से हरमू चौक पहुंची। ऑटो में गेरुआ वस्त्रधारी भी बैठा था। हरमू चौक पर महिला के साथ वह भी उतर गया। महिला से पूछा कि मेरी मां बीमार है आस-पास हॉस्पिटल है क्या।

    इसके बाद महिला से कहा कि आपके बेटे पर बड़ी विपत्ति आने वाली है। महिला से गहना खोलकर थैला में रखने को कहा। इस बीच गेरुआ वस्त्रधारी एक अन्य युवक से बातचीत करने लगा और देखते-देखते भाग निकला।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: पूर्व IAS अधिकारी ब्रजमोहन कुमार आजसू में शामिल, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता

    यह भी पढ़ें: Ranchi: शराब-बालू के अवैध कारोबार से योगेंद्र तिवारी ने खड़ी की अकूत संपत्ति, ED की जांच में खुल रही पोल

    खबरें और भी