विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Meeting: नतीजों से पहले कांग्रेस की मीटिंग, बैठक में मांगी झारखंड की चुनावी स्थिति की जानकारी

Published: Sun, 02 Jun 2024 10:59 PM (IST)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई जिसमें चुनाव से ...और पढ़ें

नतीजों से पहले कांग्रेस की हुई मीटिंग
नतीजों से पहले कांग्रेस की हुई मीटिंग

राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल बैठक रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई जिसमें चुनाव से संबंधित रिपोर्ट सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं से ली गई।

बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आदि नेताओं की उपस्थित भी रही। झारखंड से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रत्याशी आनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि हम पूरे देश में लगभग 295 सीटें जीत रहे हैं बाकी सीटों पर हमारा नजदीकी संघर्ष है। उन्होंने प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निश्चित रूप से केंद्र में आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बन रही है।

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस एक्जिट पोल का जवाब मतगणना केंद्रों पर मज़बूती के साथ टिककर देना है। यह एक प्रकार से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है ताकि चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके।

उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना के दिन पूरी मजबूती के साथ अंतिम गिनती तक मतगणना केंद्र पर डटे रहना है। परिणाम निश्चित रूप से हमारे अनुकूल आएगा।

बैठक में झारखंड की पूरी चुनावी स्थिति की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एक्जिट पोल से कोई अंतर नहीं पड़नेवाला है। झारखंड में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़े हैं और हम 2019 के मुकाबले अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं।

ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य सीटों के बारे में भी विस्तृत रूप से समीकरणों सहित जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को दी।

ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया गया है कि चुनाव परिणाम के दिन मतगणना केंद्र के पास भी उपस्थित रहें और सभी जिलों में स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में अविलंब सूचना दें ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति की ओर से दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।