Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: देश को नई दिशा देगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा... कांग्रेस बोली, अबकी पूरी है तैयारी

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 05:27 AM (IST)

    Bharat Jodo Yatra by Rahul Gandhi कन्‍याकुमारी से निकली कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसी खासे उत्‍साहित ह ...और पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra by Rahul Gandhi: कांग्रेस बोली, देश को नई दिशा देगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा।
    Bharat Jodo Yatra by Rahul Gandhi: कांग्रेस बोली, देश को नई दिशा देगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Bharat Jodo Yatra by Rahul Gandhi रांची के चुटिया में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम चल रहा है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा देश की राजनीति को एक नई दिशा देने वाली है। यात्रा के उद्देश्यों को सभी को प्रखंड, मंडल, और मोहल्ला तक पहुंचाना है। राजनीतिक लाभ के लिए देश को ध्रुवीकरण के नाम पर बांटने और विभेद पैदा करने वाली शक्तियों के साथ सीधा संघर्ष है।

    महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा महिला शक्ति को अधिक से अधिक सम्मान के साथ जोड़ने का सभी सदस्य प्रयास करें। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी सदस्यों को दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि पूजा पर्व के समापन के उपरांत हम सभी को पार्टी संगठन को मजूबती प्रदान करना है।

    जानलेवा हमले के दो आरोपित को नहीं मिली राहत

    न्यायिक दंडाधिकारी, रांची की अदालत में जानलेवा हमले के आरोपित अशमनी जायसवाल एवं आशीष कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों को सुनने के बाद अदालत ने राहत देने से इन्कार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों आरोपितों को पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में 16 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से दोनों आरोपित जेल में है। इस घटना को लेकर आदित्य सिंह ने रांची के सुखदेव नगर थाना में 5 सितंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपितों ने जान मारने की नियत से कार पर सवार आदित्य सिंह पर गोली चलाई। घटना को सुबह सात बजे ईटकी रोड से अरगोड़ा जाने वाली सड़क पर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

    शहरी निकायों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश

    नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी शहरी स्थानीय निकाय के नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, कार्यालय पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि अक्टूबर 2022 में दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय अंतर्गत सभी सड़क, गलियों, नालियों एवं सभी छठ घाटों की नियमित तौर पर साफ सफाई सुनिश्चित करा लें।

    खबरें और भी