Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा BJP का दामन

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 01:20 PM (IST)

    झारखंड में पहले चरण के मतदान के ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बत ...और पढ़ें

    झारखंड के कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन (जागरण)
    झारखंड के कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड में पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ
    2. कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने नाराजगी के बाद भाजपा का थामा दामन

     जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहले चरण के मतदान के ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि आदित्य विक्रम जायसवाल रांची विधानसभा सीट से दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन यह सीट झामुमो कोटे में चले जाने से वह निराश हो गए।

    भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर रवींद्र राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आदित्य विक्रम जायसवाल के इस फैसले ने झारखंड की सियासत में भूचाल ला दिया है। जायसवाल के जाने से कांग्रेस के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है।

    आदित्य विक्रम ने प्रधानमंत्री से भी की थी मुलाकात

    बता दें की बीती रात रांची एयरपोर्ट पर आदित्य विक्रम जायसवाल की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी, जिसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगा कि उनका भाजपा में शामिल होना लगभग तय है। अब जायसवाल भाजपा को कितना फायदा पहुंचाते हैं, यह आगे देखने वाली बात होगी।

    भाजपा में शामिल होते वक्त भावुक हुए आदित्य विक्रम

    बता दें कि आदित्य विक्रम जिस समय भाजपा में शामिल हो रहे थे उस समय वह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि अब झुकने का सवाल ही नहीं है। जायसवाल ने आगे कहा कि मैं पांचवीं पीढ़ी था कांग्रेस का। मेरे पूर्वजों को अंग्रेजों ने जहर देकर मारा था।

    खबरें और भी

    मैं आज खुश और निराश दोनों हूं क्योंकि, आज मेरे लिए बहुत ही अधिक भावुक पल है। आदित्य विक्रम ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो की सरकार अब स्वार्थवाद में काम कर रही है। अब झारखंड को बचाना है तो भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। यहां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

    झारखंड चुनाव- पहला चरण- 13 नवंबर, इन सीटों पर मतदान

    पहलो चरण में 13 नवंबर को कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

    झारखंड- दूसरा चरण- 20 नवंबर- इन सीटों पर मतदान

    दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

    Jharkhand Election 2024: पिछले चुनाव के 11 विजेता सिंबल बदलकर लड़ रहे चुनाव, 2 कैंडिडेट ने पार्टी-सीट दोनों बदली

    Lohardaga News: चुनाव ड्यूटी के दौरान एसएसबी के जवान ने की आत्महत्या, खुद के इंसास रायफल से मारी गोली