Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जीए मीर बने प्रदेश प्रभारी; अविनाश पांडेय को दी गई यूपी की जिम्मेदारी

    By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:17 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जीए मीर बने प्रदेश प्रभारी
    झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जीए मीर बने प्रदेश प्रभारी

    HighLights

    1. उत्तर प्रदेश का प्रभार पहले प्रियंका गांधी के पास था
    2. पूर्व विधायक गुलाम अहमद मीर झारखंड के प्रदेश प्रभारी नियुक्त

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस ने पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को प्रोन्नत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व विधायक गुलाम अहमद मीर को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

    झारखंड के संबंध में एक और निर्णय अहम है। झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ. अजय कुमार को ओडिशा का प्रभार मिला है और उनके पास पुडुचेरी एवं तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभारी भी रहेगा। सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

    उत्तर प्रदेश का प्रभार इसके पहले प्रियंका गांधी के पास था। इस आधार पर इस फैसले को अहम माना जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर अविनाश पांडेय के प्रयास सराहनीय रहे और उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान की। पूरा काम पारदर्शिता के साथ हुआ और इसी आधार पर उन्हें प्रोन्नति मिली है।

    प्रवक्ताओं की नई टीम इस प्रकार

    सतीश पाल मुंजनी, चेयरमैन

    प्रवक्ताओं के नाम:

    आभा सिन्हा, कमल ठाकुर, निरंजन पासवान, श्यामल सिंह (दुमका), डा. संजय सिंह, जगदीश साहू, शमशेर आलम (धनबाद), राजेन्द्र दास (देवघर), शांतनू मिश्रा (रामगढ़), रियाजुल अंसारी (रामगढ़), सोनल शांती उर्फ रिंकू तिवारी, खुर्शीद हसन रूमी, जे़बा खान, डा. बिरसा उरांव, शकील अहमद अंसारी (बोकारो), कृत्तिका त्रिपाठी और ऋषिकेश सिंह। यह जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: झारखंड HC से बिहार की महिला को झटका, कोर्ट ने कहा- सिर्फ शादी से नहीं मिलेगा राज्य में आरक्षण का लाभ

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: 'अबुआ आवास' के नाम पर जनता को लूट रही हेमंत सरकार' नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला