Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP ने राहुल गांधी से पूछा- क्‍या बिहारी और बांग्लादेशी घुसपैठिए एक समान हैं? झारखंड में कांग्रेस MLA के बयान पर बवाल

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 12:21 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है। जल्द ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है। इसके पहले राज्‍य में डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक शिल्‍पी तिर्की (बाएं), भाजपा नेता प्रतुल शाह देव (दाएं)। (फाइल फोटो)
    कांग्रेस विधायक शिल्‍पी तिर्की (बाएं), भाजपा नेता प्रतुल शाह देव (दाएं)। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डेमोग्राफी बदलाव पर तेज हुई राजनीति, कहा- सदन में बहस के लिए तैयार हैं कांग्रेसी
    2. घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा के बीच सदन से लेकर बाहर तक मोर्चेबंदी
    3. रामगढ़ में बिहार के लोग बन रहे मुखिया, भाजपा को यह नहीं दिखता: शिल्पी

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक शिल्पी ने भाजपा पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक पक्ष को लेकर राजनीति कर रही है। जहां पर उन्होंने अपना वोट बैंक बढ़ा लिया है वहां की बात ही नहीं करते।

    घुसपैठिया तो अलग-अलग राज्यों से आए लोग भी हैं। आदिवासियों की जमीन कहां गई। फाल्स डीडी बना बनाकर जमीनें हड़प ली गईं। बड़े-बड़े अपार्टमेंट किसकी जमीन पर बनी है। 1985 के आधार पर स्थानीयता को परिभाषित कर उन्होंने इन अपार्टमेंटों में रहनेवालों को भी स्थानीय बना दिया।

    शिप्‍ली ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

    इस प्रकार जो डेमोग्राफी में बदलाव हुए उसपर भाजपा बात क्यों नहीं करती? उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदलाव क्या एक साल में हुआ। अधिक समय पर भाजपा ही शासन में रही है। डेमोग्राफी चेंज के लिए बीएसएफ से क्यों नहीं पूछा जाता।

    भाजपा केवल एक जगह की बात करती है। वो लोग अपनी सहूलियत और वोट बैंक के हिसाब से बात करते हैं। इसपर चर्चा की शुरुआत राजधानी रांची से होनी चाहिए। सदन में पूरा पोल खोलेंगे कि किस प्रकार से डेमोग्राफी चेंज हुआ है।

    खबरें और भी

    बंधु तिर्की अपनी बेटी के सपोर्ट में उतरे

    इसके पूर्व मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर रामगढ़ में बिहार के लोग मुखिया कैसे बने जा रहे हैं। यही बात भाजपा को चुभ गई है। बाहर से आए लोग आधार कार्ड, वोटर आइडी, जाति प्रमाणपत्र बनवा ले रहे हैं। छोटानागपुर का नक्शा बदला है, कोयलांचल में डेमोग्राफी चेंज हुआ है उसपर बात क्यों नहीं करते।

    शिल्पी के समर्थन में पूर्व मंत्री और उनके पिता बंधु तिर्की भी उतर आए हैं। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि निशिकांत दुबे, बाबूलाल और भाजपा के अन्य नेताओं को संपूर्ण झारखंड में डेमोग्राफी चेंज पर बात करनी चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा के नेता सेलेक्टिव क्यों हो जाते हैं?

    बिहारियों की तुलना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों से करने पर भड़की भाजपा

    झारखंड में घुसपैठ और डेमाेग्राफी चेंज का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें तिर्की ने कथित तौर पर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी है।

    प्रतुल ने कहा माननीय विधायक को समझना चाहिए कि बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों दूसरे देश से अवैध तरीके से संथाल एवं झारखंड के अन्य क्षेत्र में आकर बसे हैं। प्रतुल ने कहा कांग्रेस का मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का पुराना इतिहास ही रहा है।

    संथाल में आदिवासियों की आबादी 16% घट गई और मुसलमानों की आबादी 13% बढ़ गई है। इस पर तमाम कांग्रेसी चुप है, लेकिन मुस्लिम घुसपैठ पर प्रश्न होते ही उनके उनकी खीज दिखने रखती है। लंबे समय से तुष्टिकरण में लिप्त शक्तियों ने इन घुसपैठियों को वोटर आई कार्ड और सरकारी दस्तावेज दिलाने का कार्य किया है।

    प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से जानना चाहा कि क्या वह भी बांग्लादेश के मुस्लिम घुसपैठियों और बिहार से आकर बसे लोगों को एक समान मानते हैं? उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा राज्य में सत्ता में आने के बाद इनको बाहर का रास्ता भी दिखाएगी।

    यह भी पढ़ें - 

    Jharkhand New Governor: संतोष गंगवार होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, राधाकृष्‍णन महाराष्‍ट्र के गवर्नर बनेंगे

    'चमरा लिंडा पर क्यों नहीं की कार्रवाई?', सदस्यता खत्म होने पर भड़के लोबिन हेम्ब्रम; सरकार पर निकाली भड़ास