Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में NDA की दो सीटों को लेकर आज सस्‍पेंस होगा खत्‍म! धनबाद और चतरा से हो सकता है उम्मीदवार का एलान

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 12:03 PM (IST)

    Jharkhand Politics भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है जबकि गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू की झ ...और पढ़ें

    आज धनबाद और चतरा से हो सकता है भाजपा के उम्मीदवार का एलान।
    आज धनबाद और चतरा से हो सकता है भाजपा के उम्मीदवार का एलान।

    HighLights

    1. देश की बाकी कई सीटों के लिए प्रत्‍याशियों का होगा एलान।
    2. धनबाद से भाजपा प्रत्याशियों में परिंदा सिंह, रागिनी सिंह और ढुलू महतो के नाम पर चर्चा।
    3. चतरा सीट के लिए शशिभूषण मेहता, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप शाही समेत लिए जा रहे कई नाम।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग की सोमवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इसमें देश की बाकी कई सीटों के अलावा झारखंड की धनबाद और चतरा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी का नाम भी घोषित किया जा सकता है।

    धनबाद और चतरा से इन नामों पर है चर्चा

    धनबाद से भाजपा प्रत्याशियों में परिंदा सिंह, रागिनी सिंह और ढुलू महतो का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जबकि, चतरा सीट के लिए शशिभूषण मेहता, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप शाही समेत कई नामों की चर्चा है।

    झारखंड आ रहे हैं राजनाथ सिंह

    इधर, भाजपा के लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार की शाम रांची पहुंच गए हैं। वे सोमवार को डालटनगंज में क्लस्टर स्तर की बैठक में हिस्सा लिया। वाजपेयी अगले तीन दिनों तक झारखंड में रहकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: अफीम की खेती पर NCB की सख्ती, CID को भेजी लोकेशन... कार्रवाई की सिफारिश

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: कोल डंप पर वर्चस्व की लड़ाई, फायरिंग और बमबाजी के मामले में BJP विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

    खबरें और भी