Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand BJP Candidate: CP सिंह के सामने चित हुए सभी धुरंधर, अरुण उरांव व माधव महतो ने दिनेश और बाटुल को निपटाया

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 10:20 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की 68 में से 66 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रांची में सीपी सिंह को फिर से टिकट मिला है ...और पढ़ें

    सीपी सिंह के सामने चित हुए नए पहलवान।
    सीपी सिंह के सामने चित हुए नए पहलवान।

    HighLights

    1. रांची की सीट पर सबसे ज्यादा दबाव में थी भाजपा, सीपी सिंह को बनाया उम्मीदवार
    2. भाजपा ने सिसई और नाला विधानसभा क्षेत्र में उतारे नए प्रत्याशी
    3. मधुपुर सीट पर राज पलिवार को फिर से नहीं मिला टिकट

    दिव्यांशु, रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चयन में राजधानी रांची की सीट सबसे बड़ी चुनौती थी। यहां दर्जन भर दावेदार मौजूद थे।

    वर्तमान विधायक सीपी सिंह की कभी उम्र का हवाला दिया जा रहा था तो, कभी उनके छह बार विधायक रहने का तर्क दिया जा रहा था। लेकिन सीपी सिंह ने सभी नए पहलवानों को टिकट लेने में चित कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने एकबार फिर से उनपर भरोसा जताया है।

    सिसई विधानसभा सीट से पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव की जगह पार्टी ने पूर्व आइपीएस अरुण उरांव पर भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव के लिए भी अरुण उरांव की दावेदारी थी। 2014 से वो पार्टी के टिकट के लिए लाइन में थे, अब जाकर उन्हें सफलता मिली है।

    इसी तरह संताल परगना की नाला विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने पुराने नेता सत्यानंद झा बाटुल की जगह माधव महतो को टिकट दिया है। बाटुल एक बार नाला से विधायक रहे हैं। जबकि माधव महतो के लिए प्रदेश भाजपा के एक महामंत्री दिल्ली तक जोर लगाए हुए थे।

    संताल में एक और चौंकाने वाला टिकट लुईस मरांडी का कटा है। उनकी जगह दुमका से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को टिकट दिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता सोरेन को टिकट दिया गया था। पार्टी ने सुनील सोरेन को उस वक्त साथ देने का उपहार दिया है।

    खबरें और भी

    मधुपुर से पूर्व मंत्री राज पलिवार को फिर से निराशा मिली है। पार्टी ने एकबार फिर से गंगा नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है जबकि वो मधुपुर से दो बार चुनाव हार चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand BJP List: भाजपा की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की धमक, चंपई, रघुवर और अर्जुन मुंडा की बल्ले-बल्ले

    बरहेट में सरप्राइज तो टुंडी में आजसू के साथ समन्वय में लगी भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिस्से की 68 में से 66 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सिर्फ बरहेट और टुंडी में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो विधायक हैं।

    भाजपा यहां से किसी बड़े आदिवासी चेहरे को उतारकर सरप्राइज देने की तैयारी में है। इस क्षेत्र के किसी झामुमो नेता से भी संपर्क किए जाने की चर्चा है।

    झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम भाजपा के टिकट पर बोरियो से उम्मीदवार बन ही गए हैं। भाजपा ने लुईस मरांडी को दुमका से टिकट नहीं दिया है।

    चर्चा यह भी है कि लुईस बरहेट से प्रत्याशी हो सकती हैं। एकबार वह हेमंत सोरेन को दुमका से हरा भी चुकी हैं। अब पार्टी यहां से किसे प्रत्याशी बनाती है यह देखना दिलचस्प होगा।

    इसी तरह, आजसू सीट पर पहले से आजसू पार्टी पहले से दावा करती रही है। यहां से आजसू और भाजपा किसी कामन प्रत्याशी का नाम सामने ला सकती है।

    बता दें कि आजसू नेता रोशन लाल चौधरी भाजपा के टिकट पर बड़कागांव से प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसी तरह के किसी समझौते की उम्मीद टुंडी में भी की जा रही है। इसके तहत भाजपा के किसी नेता को आजसू से टिकट मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand BJP List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट