विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संथाल के आदिवासी-ओबीसी वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव और विष्णुदेव साय ने संभाला मोर्चा

Published: Wed, 29 May 2024 10:15 PM (IST)

झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर एक जून को वोटिंग होगी। दुमका साहिबगंज और गोड्डा में आदिवासी और ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मोहन यादव ने साहिबगंज और दुमका में की सभा।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मोहन यादव ने साहिबगंज और दुमका में की सभा।

HighLights

  1. संताल में आदिवासी और ओबीसी समाज का समीकरण साध रही भाजपा
  2. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मोहन यादव ने साहिबगंज और दुमका में की सभा

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों पर एक जून को वोटिंग होनी है। दुमका, साहिबगंज और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी और ओबीसी मतदाताओं की बहुलता को देखते हुए भाजपा ने दोनों समाज के अपने बड़े नेताओं को क्षेत्र में उतार दिया है।

बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चुनाव प्रचार के लिए संताल क्षेत्र में पहुंचे। आदिवासी मतदाताओं के बीच भाजपा ने उनके ही समुदाय के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजकर संदेश देने की कोशिश की।

इसी तरह ओबीसी खासकर यादव मतदाताओं को संदेश देने के लिए मोहन यादव का दौरा आयोजित किया गया। पार्टी के दूसरे नेता भी क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रहे हैं।

संताल में अन्नपूर्णा देवी और कालीचरण सिंह भी सक्रिय

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी रहीं अन्नपूर्णा देवी भी दुमका और गोड्डा में भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं। अन्नपूर्णा देवी का मायका दुमका लोकसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड में है। संताल क्षेत्र में यादव समाज के बीच उनके परिवार की बड़ी पहचान है।

भाजपा को अन्नपूर्णा देवी के जरिए दुमका के ग्रामीण क्षेत्र में यादव समेत अन्य ओबीसी जातियों से वोट मिलने की उम्मीद है। इसी तरह चतरा से भाजपा प्रत्याशी रहे कालीचरण सिंह भी दुमका लोकसभा के सारठ क्षेत्र में गांव-गांव घूम रहे हैं।

भूमिहार जाति बहुल गावों में जाकर अपने स्वजातीय मतदाताओं को कालीचरण सिंह भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बता दें कि सारठ के विधायक रणधीर सिंह भी भूमिहार जाति से ही हैं।

यह भी पढ़ें: Ration Card: 15 जून को ब्लॉक हो जाएगा राशन कार्ड, नहीं मिलेगा अनाज! फटाफट करवा लें ये काम

आमने-सामने बैठे आलमगीर और IAS मनीष रंजन, फिर शुरू हुआ सवालों का सिलसिला; ED ने ऐसे समझा कमीशन का पूरा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।