Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: BJP का AAP और JMM पर हमला! केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का लगाया आरोप

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 09:26 PM (IST)

    शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि दिल्ली की आम आदमा पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा में बहुत सारी समानताएं हैं। प्रतुल ने क ...और पढ़ें

    बीजेपी ने लगाया केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का आरोप
    बीजेपी ने लगाया केजरीवाल व हेमंत सोरेन में भ्रष्टाचार की समानता का आरोप

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और दिल्ली की आम आदमा पार्टी में बहुत सारी समानताएं हैं।

    प्रतुल ने कहा जहां एक ओर हेमंत सोरेन ने ईडी के 10 समन को नजरअंदाज किया था तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी 9 समन को नजरअंदाज किया। वह भी तब जब इन्होंने कानून के प्रति आस्था की शपथ ली थी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ये कहा

    प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यूं तो जल, जंगल, जमीन की रक्षा की बात करती है, पर हेमंत सोरेन पर सेना के बगल वाली जमीन को अवैध कब्जा करने का आरोप लगा। उसी तरह केजरीवाल ने भी 'दवा से दारू और मोहल्ला क्लीनिक से महल तक' का लंबा राजनीतिक सफर तय कर लिया।

    CM केजरीवाल की गिरफ्तार पर ये कहा

    प्रतुल ने कहा कि केजरीवाल शराब नीति में बड़ा परिवर्तन करके अरबों रूपयों का राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं।

    प्रतुल ने कहा हेमंत सोरेन ने यहां के आदिवासी मूलवासी को जल, जंगल और खनिज संपदा पर हक देने की बात कही थी। पर उल्टे वह खनिज संपदा को खुद और अपने परिजनों के माध्यम से हथियाने में लग गए।

    झामुमो पर कसा तंज

    प्रतुल ने झामुमो पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज के मुद्दे पर बोलने का उसको तो नैतिक अधिकार ही नहीं क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा डीबीटी यानी डायरेक्ट वसूली पर विश्वास रखती है।

    खबरें और भी

    प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस अभी भी उसे दुनिया में जी रही है जब उसे लगता था कि जो गांधी परिवार कहता है वहीं देश का कानून होता है।

    कांग्रेस पर ये कहा

    कांग्रेस ने इनकम टैक्स की धारा 13 ए का उल्लंघन किया और उसे ट्रिब्यूनल और उच्च न्यायालय तक कोई प्रारंभिक राहत नहीं मिली ।उसके बाद नियम अनुसार उसके अकाउंट पर कार्रवाई की गई। लेकिन यह 'चोर मचाए शोर' की तर्ज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और आंदोलन कर रहे हैं।

    ये भी पढे़ं- ED ने की छापेमारी... दारोगा मीरा सिंह लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई; जानें क्या है पूरा मामला

    ये भी पढे़ं- मीडिया कर्मियों के पोस्टल बैलेट से मतदान का आदेश जारी, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी