Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, दिग्गज नेताओं के कंधों पर जीत की जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 09:31 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने लगी है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ...और पढ़ें

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे असम के मुख्यमंत्री
    2. कोल्हान प्रमंडल के जिलों में जाकर बैठक करेंगे शिवराज सिंह चौहान
    3. जनसंख्या बदलाव का मुद्दा उठा BJP ने झामुमो को घेरना किया शुरू

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के जिलों में प्रवास प्रारंभ कर रहे हैं। गुरुवार को दोनों संताल परगना के दौरे पर रहेंगे। वे पाकुड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

    वहीं, इसी सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कोल्हान प्रमंडल का दौरा करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में संताल और कोल्हान क्षेत्र में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। इस बार दोनों चुनाव प्रभारी अपने क्षेत्र दौरे की शुरुआत यहीं से कर रहे हैं। संताल परगना में बंगलादेशी घुसपैठ से जनसंख्या में बदलाव का मुद्दा उठाकर भाजपा ने झामुमो को घेरना प्रारंभ किया है।

    असम में भी इसी तरह के मुद्दे उठाकर भाजपा लोगों के बीच पहुंची है। इस लिहाज से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पाकुड़ दौरा महत्वपूर्ण है।

    दूसरे केंद्रीय नेताओं का भी होगा दौरा

    विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के बड़े केंद्रीय नेता भी झारखंड का दौरा करने वाले हैं। अगस्त महीने में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्य में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा राज्य के लिए किए गए कामों का ब्यौरा देकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

    गुरुवार से आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी होंगे

    प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा गुरुवार से जिलों में राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम चला रही है। इसमें राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं खासकर आदिवासी समाज की महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    सदन में बत्ती गुल, सियासत फुल! झारखंड विधानसभा में विपक्ष का धरना, गमछा बिछाकर लेटे और दवाएं भी मंगाईं

    Hemant Soren : 'जब से जेल से आया हूं, तब से ये लोग परेशान', सदन में विपक्ष पर बरसें हेमंत सोरेन