विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Elections 2024: भाजपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, जानें कब घोषित होगी कैंडिडेट लिस्ट

Published: Sun, 13 Oct 2024 09:46 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पहले चरण में 25 ...और पढ़ें

भाजपा में प्रत्याशी का नाम तय, अब आएगी पहली लिस्ट।
भाजपा में प्रत्याशी का नाम तय, अब आएगी पहली लिस्ट।

HighLights

  1. प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ सभी सीटों पर प्रत्याशी के नाम पर किया विमर्श
  2. आचार संहिता लगते ही पहली सूची जारी करेगी भाजपा, सुरक्षित सीटों पर आएगा प्रत्याशी का नाम

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा और संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश चुनाव समिति के साथ बैठक में तय किए गए तीन नामों के पैनल से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

पार्टी का संसदीय बोर्ड भी इन नामों पर निर्णय ले चुका है। प्रत्याशियों के नाम की सूची दो चरणों में जारी की जाएगी।

पहले चरण में आचार संहिता की घोषणा होते ही 25 से 30 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इसमें सभी सुरक्षित सीटों पर प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की सीटें शामिल होंगी।

पार्टी ने बाबूलाल मरांडी को राजधनवार की सामान्य सीट से और अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी की सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है।

सप्ताह भर के अंतराल पर आ जाएगी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

पहली सूची की घोषणा होते ही एक सप्ताह में भाजपा बाकी सभी प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देगी। इससे पार्टी को जहां प्रचार के लिए पूरा समय मिलेगा, वहीं प्रत्याशी को पास भी तैयारियों के लिए पर्याप्त वक्त होगा।

पार्टी ने प्रत्याशियों का नाम तय करने में बहुत उलटफेर नहीं किया है। सभी बड़े नाम को यथावत रखा जा रहा है। चुनाव हार चुके कुछ नेताओं की जगह नए नाम तय किए गए हैं।

प्रदेश स्तर पर इस बात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि टिकट वितरण के बाद किसी तरह का असंतोष नहीं दिखे।

इस महीने के अंत तक आएंगे राहुंल गांधी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दावा किया है कि इस महीने के अंत तक पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रांची आएंगे और यहां आने के बाद वे विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करेंगे और उनसे चुनाव को लेकर मशविरा करेंगे।

शनिवार को नई दिल्ली से रांची लौटने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की और यह दावा किया। इसके पूर्व भी राहुल गांधी के झारखंड आने को लेकर दो बार दावे किए जा चुके हैं। ज्ञात हो कि अपने अभियान के तहत राहुल विभिन्न राज्यों में जाकर अलग-अलग समुदायों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और इसी क्रम में वे राजनीतिक मुद्दे भी तलाशते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।