Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Assembly Election: BJP ने निकाली मंईयां सम्मान योजना की काट; महिलाओं को इतने रुपये देने का कर दिया एलान

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 10:01 AM (IST)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में कहा कि भाजपा सरकार बनी तो दीदियों को 2100 रुपये प्रतिमाह देगी। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की खामियो ...और पढ़ें

    असम के सीएम हिमंत सरमा और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (जागरण)
    असम के सीएम हिमंत सरमा और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (जागरण)

    HighLights

    1. झारखंड चुनाव से पहले बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक
    2. महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी में भाजपा

    जागरण संवाददाता, रांची। असम के सीएम और दिग्गज भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार शपथ लेते ही सबसे पहला काम दीदियों को 2100 रुपये प्रतिमाह देना शुरू करेगी। इसके लिए 'गोगो दीदी योजना' की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से सिर्फ ठगने का काम चल रहा है।

    सरमा ने कहा कि भाजपा जो बोलती है उसे अवश्य पूरा करती है। हिमंत विस्वा सरमा सोमवार को इइएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित परिवर्तन सभा में बोल रहे थे।

    सरमा ने हेमंत सरकार की खामियों को गिनाया

    सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार की खामियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार जब जाने वाली है तब मंईयां योजना शुरू की है। उन्होंने मंइयां योजना का ऐलान किया है, जिसमें एक महीने का 1,000 रुपये दिया जा रहा है। आप लोग देखिए, जहां भी जाइए, मंइयां योजना के तहत इतनी धोखेबाज सरकार कहीं नहीं देखी होगी। अगर देना है तो पांच साल के हिसाब के एक मुश्त 60 हजार दीजिए।

    दीदियों को 60 हजार देने की बजाय एक हजार देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। दीदियों को एक हजार देकर करोड़ों रुपये इसके प्रचार-प्रसार में खर्च किया जा रहा है। ताकि वोट को खरीदा जा सके। सरमा ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नेपाल ले जाकर परीक्षा के पेपर बांट दिए जाते हैं, और फिर परीक्षा देने आते हैं। यह सरकार कुछ नहीं कर रही है, बस अपने लिए काम कर रही है।

    इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश भाजपा महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ धीरज व संचालन कार्यक्रम संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अनगड़ा जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राकेश भास्कर, राकेश प्रसाद, आरती सिंह, सुरेंद्र महतो, लालू साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    और माहौल बना गये हिमंत

    परिवर्तन सभा के दौरान असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा भाजपा के पक्ष में माहौल बना गए। सभा में खिजरी विस के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा द्वारा बनाया गया पंडाल खचाखच भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। सभी ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए खिजरी विस में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

    इइएफ मैदान खिजरी विस के बीचोंबीच स्थित है, इसलिए खिजरी विस के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। वर्षा के बावजूद लोग हेमंता विस्व सरमा को सुनने के लिए डटे रहे। कार्यक्रम प्रभारी जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हिमंत के भाषण ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों के बीच पार्टी का संदेश भेजने में हम सफल रहे। हरहाल में हम खिजरी विस में भाजपा की जीत होगी।