यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन के बागियों पर भाजपा की नजर, इन मजबूत चेहरों को अपने पाले में कर सकती है पार्टी
Jharkhand Politics आगामी लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस दौरान अपनी नीतियों और कामों के अलावा भाजपा झा ...और पढ़ें

HighLights
- संताल में भाजपा का समीकरण साध सकते हैं विपक्ष के बागी।
- झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम झारखंड पार्टी के टिकट पर राजमहल से लड़ सकते हैं चुनाव।
- गोड्डा सीट पर फुरकान अंसारी ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर दी है विरोध की चेतावनी।
राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी नीतियों और कामों के अलावा झामुमो-कांग्रेस के बागियों पर भीमह नजर रख रही है। संताल परगना की तीन में से दो सीटों पर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को आंतरिक असंतोष से जूझना पड़ रहा है। जबकि भाजपा ने तीनों सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
विजय हांसदा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं लोबिन
झामुमो के विधायक और लंबे समय से असंतुष्ट चल रहे विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल के वर्तमान सांसद विजय हांसदा को टिकट मिलने पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कह दी है। लोबिन झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
ऐसी स्थिति में आदिवासी वोटों का बंटवारा होने की संभावना है, जिस पर भाजपा की नजर है। इसी तरह गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। टिकट नहीं मिलने पर उनकी नाराजगी वोटरों के बीच कितनी प्रभावी होगी इस पर भी भाजपा की नजर है।
संताल में पहले भी JMM नेताओं को अपने पाले में कर चुकी है BJP
झामुमो नेता हेमलाल मुर्मू और स्व. साइमन मरांडी को भाजपा पहले अपने खेमे में कर चुकी है। हेमलाल मुर्मू एक बार भाजपा के टिकट पर राजमहल से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि अब हेमलाल मुर्मू फिर से झामुमो में घर वापसी कर चुके हैं।
खबरें और भी
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में निशिकांत दूबे भाजपा प्रत्याशी थे। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अंसारी थे। झामुमो नेता स्व. दुर्गा सोरेन ने भी अपनी उम्मीदवारी गोड्डा से कर दी।
झामुमो और कांग्रेस के वोटों में बंटवारा हुआ जिससे निशिकांत दूबे की जीत आसान हो गई। राजमहल सीट पर अबतक दो बार ही भाजपा जीत दर्ज कर सकी है। इसबार ताला मरांडी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: अंबा से जुड़े ठिकानों से ED को मिले अहम सबूत, मिला नोटों का पहाड़; देखकर अधिकारी भी रह गए दंग
यह भी पढ़ें: ED की छापामारी में अब आया गैंगस्टर प्रिंस खान का नाम... भाजपा नेता के एक दावे से मची सनसनी, कहा- गोविंदपुर सीओ...