Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: चंपई सोरेन को शामिल कराने पर BJP हाईकमान की भी हरी झंडी, कद के हिसाब से पद देने की तैयारी

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:01 AM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूरी तरह से बगावत के मूड में आ गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को केंद्रीय नेतृत्व से हरी झं ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (जागरण)
    झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन (जागरण)

    HighLights

    1. कोल्हान में चंपई सोरेन के आने से लाभ का आकलन कर रही भाजपा
    2. जेपी नड्डा की सभा में चंपई सोरेन की ज्वाइनिंग कराने की बन रही योजना
    3. चंपई सोरेन ने कहा कि वह अभी राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे

    दिव्यांशु,रांची। Jharkhand Political Crisis: झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की भाजपा में शामिल होने की योजना को केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिल गई है। आदिवासी समाज से आने वाले बड़े नेता चंपई सोरेन को भाजपा उनके कद के हिसाब से सम्मान देगी। इससे पहले झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने दल में शामिल कराया था।

    सोरेन परिवार के बाद अब उनके वफादार चंपई सोरेन (Champai Soren) को अपने साथ लाकर पार्टी आदिवासियों को भी संदेश देना चाहती है कि झामुमो में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। चंपई सोरेन के सोरेन परिवार के लिए वफादार रहने की वजह से ही हेमंत सोरेन के जेल जाने पर मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    अब वे अपने साथ अपमान की बात कह रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन पूरे राज्य का दौरा करेंगे और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से आदिवासी समाज को अवगत कराएंगे।

    बड़े कार्यक्रम में ज्वाइनिंग से भाजपा के पक्ष में बनेगा माहौल

    चंपई सोरेन (Champai Soren) पूर्व मुख्यमंत्री हैं। कोल्हान क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ है। भाजपा के रणनीतिकारों को उनके ज्वाइनिंग के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की उम्मीद है। चंपई सोरेन के अपमान को भाजपा आदिवासी अस्मिता से जोड़कर लोगों को बता रही है।

    माना जा रहा है कि चंपई सोरेन की ज्वाइनिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति हो सकती है। ज्वाइनिंग के लिए रांची या जमशेदपुर में किसी एक जगह कार्यक्रम का आयोजन होगा।

    खबरें और भी