विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में संगठन के काम से संतुष्ट नहीं भाजपा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 04:07 PM (GMT+05:30)

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने 2019 की कार्य योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की।

झारखंड में संगठन के काम से संतुष्ट नहीं भाजपा
झारखंड में संगठन के काम से संतुष्ट नहीं भाजपा

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड में संगठन के कामकाज से कुछ ज्यादा संतुष्ट नहीं है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में इसकी झलक देखने को मिली। राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा व जिला अध्यक्षों की जवाबदेही तय करते हुए उनकी जमकर क्लास लगाई।

वार्षिक प्रवास के क्रम में रांची पहुंची सरोज पांडेय के स्तर से ली गई बैठक आम तौर पर भाजपा की होने वाली बैठकों से इतर थी। राष्ट्रीय महामंत्री ने बूथ से लेकर मंडल कमेटियों के गठन के बाबत पदाधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए। पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों की बैठकों के बाबत भी जानकारी ली। कुल मिलाकर प्रदेश संगठन के स्तर से किए गए कार्यो से वे बिलकुल भी संतुष्ट नजर नहीं आईं।

महिला मोर्चा से पूछा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार ने बुधवार को इतना बड़ा निर्णय लिया। क्या इसे लेकर मोर्चा के स्तर से कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने 2019 की कार्य योजना की तैयारियों की भी समीक्षा की। निर्देश दिया कि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होना चाहिए। बैठकों का सिलसिला प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक तेज होना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः दिसंबर में पेश होगा झारखंड का बजट, वित्तीय वर्ष जनवरी से
यह भी पढ़ेंः बाबूलाल मरांडी बोले, मजबूत रहूंगा तो साथ आएंगी दूसरी पार्टियां
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।