यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर BJP का नया प्लान तैयार, पार्टी आदिवासी सीटों पर उतारेगी बड़े चेहरे
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब एक नया प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा ने सीटों के हिसाब से समीकरण साधने का काम शुरू किया है। इसको लेकर पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- खिजरी विधानसभा सीट पर है भाजपा की खास नजर
- बड़े चेहरों को इन सीटों पर उतारने का हो सकता है फायदा
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब सीटों के हिसाब से समीकरण साधने का काम प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव जैसे बड़े नाम को पार्टी आदिवासी सुरक्षित सीट से चुनाव में उतारेगी।
हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अभी राजधनबार की सामान्य सीट से विधायक हैं। लेकिन सुरक्षित सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी उन्हें भी किसी ऐसी ही सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि सामान्य सीटों पर तो उसकी स्थिति मजबूत है जबकि कद्दावर नेताओं को सुरक्षित सीट से उतारने का फायदा मिल सकता है। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए तैयारी करने का संदेश दे दिया है।
रांची से सटी खिजरी सीट पर भाजपा की खास नजर
खिजरी विधानसभा सीट पर भाजपा की खास नजर है। पिछले चुनाव में भाजपा के विधायक रहे रामकुमार पाहन को कांग्रेस प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था। इसबार भाजपा इस सीट को जीतने के लिए दम लगा रही है। खिजरी सीट का बड़ा हिस्सा रांची शहर से सटा है।
शहरी मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग भाजपा का समर्थन करता है। ऐसे में प्रत्याशी का नाम भी बड़ा हो तो यह सीट दोबारा जीतने की भाजपा को उम्मीद है। पार्टी में इस सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा दोनों के नाम की चर्चा है।
खबरें और भी
अर्जुन मुंडा अगर खिजरी से प्रत्याशी नहीं होते हैं तो कोल्हान की किसी सीट से उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। जबकि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा विशुनपुर से चुनाव लड़ाने की योजना में है।
ये भी पढे़ं-
Jharkhand Politics: क्या हेमंत सोरेन को 26 अगस्त को मिलेगा धोखा, चंपई की भाजपा के साथ डील फाइनल?