Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jayant Sinha: BJP ने सांसद जयंत सिन्हा पर लिया एक्शन! जारी किया कारण बताओ नोटिस; दो दिनों में मांगा जवाब

    Updated: Mon, 20 May 2024 10:13 PM (GMT+05:30)

    झारखंड भाजपा ने निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा को शो कॉज (कारण बताओ नोटिस) जारी किया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा को पत्र देकर पूछा है ...और पढ़ें

    BJP ने सांसद जयंत सिन्हा पर लिया एक्शन (File Photo)
    BJP ने सांसद जयंत सिन्हा पर लिया एक्शन (File Photo)

    HighLights

    1. चुनाव व संगठनात्मक कार्यों में कोई रूचि नहीं लेने को लेकर जारी किया नोटिस
    2. खरगे की सभा मे दिखे थे जयंत सिन्हा के बेटे

    जागरण संवाददाता, रांची। मतदान के दौरान गायब रहने पर पार्टी ने वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के द्वारा भेजे गए पत्र में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकारी का प्रयोग नही करने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

    इसके साथ ही पत्र में कहा गया है मनीष जायसवाल का नाम घोषित किए जाने के बाद से आपने चुनाव व संगठनात्मक कार्यों में कोई रूचि नहीं ली और उनसे दो दिनों के अंदर को जवाब देने को कहा गया है।

    जयंत सिन्हा हजारीबाग से सांसद हैं और उन्होंने इस सीट से 2014 और 2019 में चुनाव जीता है। वे केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

    खरगे की रैली में दिखे थे जंयत के बेटे

    बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया था। यह सभा उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में की थी। 

    इस चुनावी सभा के मंच पर जयंत सिन्हा के बेटे आशीर सिन्हा को भी देखा गया। इस दौरान वह कांग्रेस का पट्टा लेकर पार्टी का समर्थन करते हुए भी नजर आए थे। इसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल भी बढ़ गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: यशवंत की ट्रेन पर कांग्रेस सवार, जाएगी दिल्ली या बन जाएगी लोकल; बेटे जयंत की भी चुप्पी

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के मंच पर दिखा BJP सांसद का बेटा, सियासी हलचल तेज