Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में बड़े 'खेल' की तैयारी, JP Nadda ने बना ली स्ट्रेटजी; शिवराज और CM हिमंता की ड्यूटी फिक्स

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 09:33 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2024 इसी साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली स्थित राष्ट्री ...और पढ़ें

    जेपी नेड्डा, शिवराज चौहान और हिमंता बिस्व सरमा। (फाइल फोटो)
    जेपी नेड्डा, शिवराज चौहान और हिमंता बिस्व सरमा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जेपी नड्डा ने दिए जीत के टिप्स, इसी माह आएंगे शिवराज चौहान और हिमंता बिस्व सरमा
    2. नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए सुझाव

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024 भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश भाजपा के नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। मंगलवार शाम हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।

    जेपी नड्डा के साथ बैठक में नवनियुक्त चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा भी उपस्थित थे। झारखंड भाजपा के नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी कार्य योजना दिखाई।

    केंद्रीय टीम ने झारखंड के नेताओं को दिए सुझाव

    प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में सामने आई कमियों पर चर्चा की। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत के लिए केंद्रीय टीम ने झारखंड के नेताओं को सुझाव दिए।

    बैठक में तय किया गया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इसी महीने रांची आएंगे। दोनों नेता भाजपा के जिलाध्यक्षों, प्रदेश की टीम और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Sita Soren News: क्या फिर झामुमो में आएंगी हेमंत सोरेन की भाभी? JMM सांसद के बयान से अटकलें तेज

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : झारखंड में सियासी पारा चढ़ाएगी ये पार्टी, विधानसभा की 55 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

    खबरें और भी