यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Chunav Result : 3 सीट खिसकना BJP को विधानसभा चुनाव में पड़ेगा भारी, कल्पना भर रहीं ऊंची उड़ान
Jharkhand Chunav Result झारखंड की धरती से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्टी को यहां तीन सीटों का नुकसान होने जा रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- संताल में दोनों सीट हारी, गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन की जीत
- छोटानागपुर की आदिवासी सीटों पर पर भी दिखी कमजोर
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा की पिछली बार की 12 सीटों में से तीन सीट भाजपा हार गई। दुमका, लोहरदगा और खूंटी में भाजपा की हार इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में परेशानी उत्पन्न करने वाली है।
खास बात यह है कि गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन 25 हजार वोटों से चुनाव जीत गईं।
पार्टी कल्पना सोरेन के सामने कोई चुनौती नहीं खड़ी कर सकी। हालांकि, पलामू में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम और चतरा में कालीचरण सिंह की जीत से वहां विधानसभा चुनाव में मदद मिलने की उम्मीद है।
कोल्हान और संताल में पहले से कमजोर है भाजपा
साल 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को कोल्हान और संताल क्षेत्र से निराशा हाथ लगी थी। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को आदिवासी बहुल क्षेत्र में बढ़त की उम्मीद थी। लेकिन लोकसभा चुनाव परिणाम ने पार्टी को निराश किया है।
अगर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन इसी तरह से विधानसभा का चुनाव लड़ता है तो भाजपा को उनके किले को तोड़ने में परेशानी होगी। पार्टी ने इस बार अपने दो विधायक मनीष जायसवाल और ढुलू महतो को टिकट दिया था जो जीत गए हैं। इन दो सीटों पर भी नए उम्मीदवार तलाशने की चुनौती पार्टी के समक्ष होगी।
यह भी पढ़ें
Lohardaga lok sabha Chunav Result : लोहरदगा लोकसभा सीट पर जीत-हार का अंतर ऐसा रहा, भाजपा-कांग्रेस के बीच भिड़ंत
Jamshedpur lok sabha Chunav Result : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर रस्साकशी, BJP को 7वीं तो JMM को चौथी जीत का इंतजार