Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए आज BJP कर सकती है प्रत्याशी का एलान, रेस में ये तीन नेता

    Updated: Sat, 09 Mar 2024 10:26 AM (IST)

    Rajya Sabha Election 2024 झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है। उसी दिन शाम में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा और मह ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए आज BJP कर सकती है प्रत्याशी का एलान, रेस में ये तीन नेता
    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए आज BJP कर सकती है प्रत्याशी का एलान, रेस में ये तीन नेता

    HighLights

    1. राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होगा
    2. राज्यसभा की दो सीटों पर 21 मार्च को रिजल्ट घोषित होगी

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। अरुण उरांव, आशा लकड़ा के अलावा खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा के बेटे जगरनाथ मुंडा के नाम पर भी गंभीरता से विचार हो रहा है।

    दरअसल, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चकी है। दो सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि राज्यसभा सदस्य धीरज साहू तथा समीर उरांव का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए ही चुनाव होगा।

    उधर, कांग्रेस की ओर से भी राज्यसभा प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है और जल्द ही पार्टी नामों पर मुहर लगा सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा था कि महागठबंधन से राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार मैदान में होगा।

    ये भी पढें-

    अरे ये क्या... झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने वालों का 'टोटा', टेंशन में JMM और Congress; RJD बेफिक्र

    Jharkhand News: क्या झामुमो के 'चक्रव्यूह' में फंस जाएगी BJP ? इन 3 मुद्दों के सहारे दिल्ली पहुंचने का प्लान

    खबरें और भी