Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा में 24 घंटे से चल रहा सियासी 'युद्ध', सदन के बाहर गुजरी BJP विधायकों की रात; CM सोरेन की उड़ी नींद!

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 11:10 AM (IST)

    Jharkhand Monsoon Session झारखंड विधानसभा सियासी रणक्षेत्र बन चुकी है। भाजपा विधायक बुधवार सुबह से ही विधानसभा में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रह ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा में 24 घंटे से चल रहा सियासी 'युद्ध'।
    झारखंड विधानसभा में 24 घंटे से चल रहा सियासी 'युद्ध'।

    HighLights

    1. झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी
    2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का लगा रहे आरोप
    3. रोजगार सहित दर्जन भर मुद्दों पर मांग रहे जवाब
    4. पूरी रात सदन के बाहर डटे रहे भाजपा विधायक

    डिजिटल डेस्क, रांची। BJP Protest in Jharkhand Assembly विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत में ही हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और महागठबंधन विधायकों में तीखी नोकझोंक हुई।

    दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों के बाद ही विपक्ष के विधायक पहले आसन के समक्ष बैनर लेकर पहुंच गए।

    भाजपा विधायक सीएम से पूर्व में किए वादों पर जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। शोरशराबे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सदन को स्थगित कर दिया।

    (हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा विधायक)

    सदन स्थगित होने के बावजूद करते रहे नारेबाजी

    सदन स्थगित होने के बावजूद भाजपा विधायक टस से मस नहीं हुए। वे लगातार हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा विधायक रोजगार व अन्य वादे को लेकर हेमंत सोरेन से जवाब मांग रहे।

    (भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकालते विधानसभा के मार्शल)

    मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर निकाला

    काफी समझाने-बुझाने के बाद भी भाजपा विधायक बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। देर शाम तक जब भाजपा विधायक सदन के अंदर नारेबाजी करते रहे, तो मार्शलों ने भाजपा विधायकों को घसीटकर सदन से बाहर निकाल दिया। विधानसभा का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया।

    विधानसभा के बाहर चला भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

    सदन से बाहर निकाले जाने के बाद भी भाजपा विधायकों का प्रदर्शन नहीं रुका। वे लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

    भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष ने हमें सदन से बाहर पटक दिया, लेकिन हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।

    (हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा विधायक)

    भाजपा विधायकों से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन 

    देर शाम भी जब भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन खत्म नहीं किया, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की शाम सदन में जमे भाजपा विधायकों से मिलने पहुंचे और उन्हें वापस घर जाने का आग्रह किया।

    भाजपा विधायकों ने कहा कि आप बयान दीजिए तो हम सभी लौट जाएंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से बात करनी होगी।

    (सदन के बाहर रात गुजारते भाजपा विधायक)

    मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, डटे रहे भाजपा विधायक

    मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों को आश्वस्त करना चाहा कि आपकी मांग पूरी होगी, लेकिन भाजपा विधायक इससे सहमत नहीं हुए। बाद में विधायकों ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री के सदन में बयान देने तक वे वहीं रुकेंगे। भाजपा विधायक पूरी रात सदन में ही डटे रहे। भाजपा विधायक बुधवार रात सदन में ही रात बिताई।

    खबरें और भी

    पांचवे दिन भी विरोद प्रदर्शन जारी

    विधानसभा सत्र के पांचवें दिन भी भाजपा विधायक प्रदर्शन कर रहे। गुरुवार को भी सत्र की कार्यवाही के दौरान हंगामे और शोरशराबे के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा विधायक अभी गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    (पांचवें दिन सदन के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा विधायक)

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों को ऑफर की बिरयानी

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा में धरने पर बैठे भाजपा विधायकों को मार्शल ने निकाला बाहर, सीएम पहुंचे मिलने