विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'बहरूपिया हैं BJP वाले', चंपई सोरेन ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- वोट मांगने जाएं तो...

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2024 10:02 PM (IST)

चंपई सोरेन ने झामुमो की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने ...और पढ़ें

Jharkhand Politics: 'बहरूपिया हैं BJP वाले', चंपई सोरेन ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- वोट मांगने जाएं तो...
Jharkhand Politics: 'बहरूपिया हैं BJP वाले', चंपई सोरेन ने लगाया बड़ा आरोप; बोले- वोट मांगने जाएं तो...

HighLights

  1. भाजपा का जनता से लेना-देना नहीं, खनिज की लूट पर नजर- सीएम
  2. घड़ियालू आंसू बहाते, लेकिन सरना धर्म को आगे नहीं बढ़ाते- सीएम

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार को झामुमो की संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेता वोट मांगने जाएंगे, लेकिन हमें इन बहरूपियों की पहचान करनी होगी और लोकसभा की 14 सीटों पर जीत दिलाकर हेमंत सोरेन के संकल्प को पूरा करना है।

उन्होंने सवाल किया पूर्व की भाजपा सरकार ने पांच सालों में आदिवासी-मूलवासी के लिए क्या किया। पुराना विधानसभा मैदान में हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो की ओर से संकल्प सभा आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन की आदिवासी-मूलवासी के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करने से भाजपा को परेशानी होने लगी। गलत मामले में हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया, लेकिन हम सभी उनके साथ और उनकी योजनाओं को सरकार आगे बढ़ा रही है।

आदिवासी-मजदूरों के हितों की बात नहीं करती भाजपा- सीएम

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी आदिवासी-मूलवासी और मजदूरों के हितों की बात नहीं करती है। पूर्व की सरकार ने राज्य के पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया, ताकि आदिवासी के बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकें। लेकिन चुनाव में ये लोग घड़ियालू आंसू बहाते हुए आएंगे और आपसे वोट मांगेगे। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सरना धर्म कोड को आगे नहीं बढ़ने दिया है। लेकिन इनकी पहचान कर हमें आइएनडीआइ गठबंधन के पक्ष में मतदान करना है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने संघर्ष कर यहां लाखों एकड़ भूमि वापस ली। जिस जमीन के मामले में हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है, उसके खाता-बही में कहीं उनका नाम नहीं है। गुरुजी ने हमें संघर्ष करना सिखाया है। भले ही हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया, लेकिन वे कभी झारखंड को जीत नहीं पाएंगे।

हमें झारखंड की भाषा, संस्कृति, खेत-खलिहान को बचाना है। आदिवासी को अच्छी शिक्षा देना है। इनका राज्य की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग राज्य की खनिज संपदा का दोहन करना चाहते हैं।

हेमंत की योजना से भाजपा की उड़ी नींद- सीएम 

यहां का खनिज दिल्ली, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र भेजा जा रहा हैं। भाजपा वाले सिर्फ भ्रष्टाचार की बात कह रहे हैं, लेकिन मैं पूछता हूं कि किस क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ है। जब हेमंत सोरेन ने राज्य के सुदूर गांव में रहने वाले गरीब को रोटी, कपड़ा और मकान देने की योजना शुरू की तो भाजपा वालों की नींद उड़ गई।

इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सहित अन्य वक्ताओं ने भी हेमंत सोरेन के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को गलत बताया। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि न खाता, न बही, जो ईडी कहे वही सही। ऐसा अब नहीं चलेगा। केंद्र सरकार संविधान को तार-तार कर रही है।

भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ रही भाजपा - विनोद पांडेय

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ रही है। संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जोश भरने का काम किया गया है। यह अभियान जोर पकड़ेगा। केंद्र सरकार और भाजपा ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। जो भाजपा से बाहर हैं, वह उनकी नजर में भ्रष्टाचारी है, जिन्होंने भाजपा के जुल्म के आगे घुटने टेक दिए, उसे ईमानदार कहा जा रहा है। भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को सभी लोग समझ चुके हैं। यह चुनावी साल है। बहुत जल्द जनादेश आएगा तो सबकुछ साफ हो जाएगा। झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का एक और बड़ा 'खेला'! गीता कोड़ा के बाद अब ये नेता करने जा रहे पार्टी ज्वाइन

झारखंड की इन सीटों पर मचा सियासी घमासान, JMM की दावेदारी के बाद खुल सकती है गठबंधन की गांठ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।