विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'तिरंगा यात्रा सेना के पराक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश', झामुमो का BJP पर जोरदार पलटवार

Published: Thu, 15 May 2025 07:55 AM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है जिसे लेकर अब सियासत तेज हो गई ...और पढ़ें

भाजपा देश भर में निकाल रही तिरंगा यात्रा (जागरण)
भाजपा देश भर में निकाल रही तिरंगा यात्रा (जागरण)

HighLights

  1. झामुमो ने कहा कि जवानों के पराक्रम को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही
  2. महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाए हैं। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सेना के पराक्रम को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है।

सेना की वीरता को राजनीतिक कूटनीति के तहत दबाया गया

भट्टाचार्य ने कहा कि जवानों ने पाकिस्तान के सामने पराक्रम दिखाया, लेकिन सीजफायर से पहले अमेरिका और भारत के विदेश मंत्रालय के ट्वीट आते हैं। इससे लगता है कि सेना की वीरता को राजनीतिक कूटनीति के नीचे दबाया गया। तिरंगा यात्रा उसी पर पर्दा डालने का प्रयास है।

प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाते लेकिन झारखंड का खनिज जरूर ले जाते

झामुमो महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाते, लेकिन झारखंड का खनिज जरूर ले जाते हैं। रॉयल्टी तक नहीं देते। हम राज्य में पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही। झारखंड के मंत्री केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलने के लिए बार-बार पत्र भेज रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा।

अब याचना नहीं होगा, आंदोलन होगा। एक-एक पाई के लिए लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार को सरप्लस पैसा दिया जाता है, लेकिन झारखंड और बंगाल को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमने भारत सरकार का क्या बिगाड़ा है?

ये भी पढ़ें

Jharkhand Politics: झारखंड जदयू में बड़ा बदलाव, नए जिला संगठन प्रभारियों के नामों की हुई घोषणा

Jharkhand Politics: बीजेपी विधायक ने आतंकी संगठन से जोड़ा युवक का नाम, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।