Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विधानसभा चुनाव से पहले BJP सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बनाएगी माहौल, पार्टी प्रखंड स्तर पर करेगी आंदोलन

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:46 PM (IST)

    हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अब प्रखंड स्तर पर आंदोलन करेगी। इसको लेकर पार्टी कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। शुक्रवार को रांची में भाज ...और पढ़ें

    हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन
    हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी आंदोलन

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी अब प्रखंड स्तर तक हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आंदोलन का कार्यक्रम आयोजित करेगी। 23 अगस्त को रांची में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पार्टी ने जनता के बीच जाने का फैसला किया है।

    प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि राज्य सरकार ने जिस तरह से कार्यकर्ताओं पर पुलिस से हमला करवाया उससे जनता में भाजपा के प्रति सहानुभूति बढ़ी है। इसके अलावा युवा, अनुबंध कर्मी, महिला समूहों की मांग को प्रभावी तरीके से उठाने में भी पार्टी सफल रही है।

    रांची कार्यक्रम को पार्टी का नेतृत्व सफल मान कर चल रहा है। अब जिला और प्रखंड स्तर तक ऐसे ही विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व की भी सहमति ले ली है।

    जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर दूसरे प्रमुख नेता भी हिस्सा लेंगे। भाजपा के चुनाव और संगठन प्रभारी भी इसमें शामिल होंगे।

    विधायकों और सांसदों को सक्रिय रहने का निर्देश

    रांची की आक्रोश रैली के बाद पार्टी ने अपने विधायकों और सांसदों के आंदोलन में सक्रिय रहने की सलाह दी है। इसमें युवाओं के रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के पांच साल के कार्यकाल में पिछले वादों को पूरा नहीं करने पर जवाब मांगने का कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जल्द ही इसके लिए जिलों में कार्यक्रम संयोजकों के नाम और तिथि की घोषणा की जाएगी।