Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ' नारे के साथ 11 अप्रैल को सरकार के खिलाफ राज्यस्तरीय विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा

    By Pradeep singhEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 08:20 PM (GMT+05:30)

    BJP Meeting भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ का नारा दिया है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में वर ...और पढ़ें

    भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
    भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची: भाजपा 11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ का नारा दिया है। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में वरीय पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक में इस बाबत रणनीति बनी।

    बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ राज्यस्तरीय विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। सभी को अब अपने कार्यों की गति चौगुनी करनी है।

    'संगठन और जनप्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू'

    उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारना है। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। संगठन और जनप्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू हैं।

    उन्होंने पार्टी का सूत्र सभी कार्यकर्ताओं को काम एवं सभी काम के लिए कार्यकर्ताओं पर अमल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आक्सीजन पर चल रही है।

    सरकार अपनी नाकामियों, विफलताओं से घिरती जा रही है। सरकार को अब एक धक्का देने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ अभियान में पूरी तरह जुट जाएं।

    पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा हासिल करना है वोट

    बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों और नीतियों के आधार पर पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है। विरोधियों की बौखलाहट एवं सत्ता लोलुपता ने मोदी सरकार की लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ता एवं सहयोगी दलों के साथ 35 करोड़ मत प्राप्त करके केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करेगी।

    कार्यक्रमों की विस्‍तृत समीक्षा कर दिए दि‍शा-निर्देश

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संपन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समर्पण निधि,आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम की भी विस्तार से चर्चा की। 

    खबरें और भी

    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा,जेपी पटेल, महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, डा. प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान शामिल रहे।

    वहीं, रीता मिश्रा, शर्मिला रजक, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, राहुल अवस्थी, किसलय तिवारी, अमरदीप यादव, अनवर हयात, आरती कुजूर, अमर बाउरी, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, सरोज सिंह, अविनेश कुमार सिंह सहित जिलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे।