Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics : दुर्गा पूजा के बाद BJP दिखाएगी दमखम, रांची में होगा बाबूलाल की संकल्प यात्रा का भव्य समापन

    By Pradeep singhEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:10 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम के जरिए भाजपा अपनी दमखम दिखाने की तैयारी में जुट गई है। इस कार्यक्रम का समापन रांची में ...और पढ़ें

    दुर्गा पूजा के बाद BJP दिखाएगी दमखम, रांची में होगा बाबूलाल की संकल्प यात्रा का भव्य समापन
    दुर्गा पूजा के बाद BJP दिखाएगी दमखम, रांची में होगा बाबूलाल की संकल्प यात्रा का भव्य समापन

    HighLights

    1. भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई प्रमुख नेता की बैठक
    2. बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा ने जनता को भरोसा दिलाया- सांसद संजय सेठ

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन रांची में होगा। दुर्गापूजा के बाद इसके आयोजन का फैसला किया गया है।

    प्रदेश कार्यालय में रविवार को रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकों समेत मंडल अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।

    बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने की। उन्होंने कहा कि अब तक आठ चरण में 71 विधानसभा क्षेत्र में संपन्न संकल्प यात्रा को लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

    उससे स्पष्ट है कि समापन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम की सफलता में पूरी तन्मयता से जुट जाने का आह्वान किया।

    पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश- आदित्य साहू

    प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता सबक सिखाने के लिए अवसर की प्रतीक्षा कर रही है। समापन कार्यक्रम में आने के लिए हम सब घर-घर जाकर आग्रह करें। जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

    प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा को जनभागीदारी ने जन संकल्प यात्रा में बदल दिया। इस यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा राज्य की जनभावनाओं की आवाज है।

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा ने जनता को भरोसा दिलाया है। जनता की टूटती उम्मीद को फिर भाजपा ही जोड़ सकती है। कार्यकर्ताओं को जनता के भरोसों पर खरा उतरना है।

    रांची के कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत-  सीपी सिंह

    विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची के कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत है। इन्हे केवल ताकत का अहसास कराना पड़ता है। इनके प्रयासों से कई कार्यक्रमों ने इतिहास रचा है।

    उन्होंने कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं तो सफलता जरूर मिलेगी। हटिया के विधायक नवीन जायसवाल एवं कांके के विधायक समरी लाल ने भी बैठक को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: भाजपा ने विधानसभा में अमर बाउरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, मांडू के MLA को बनाया सचेतक

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: CM सोरेन को समन पर झारखंड भाजपा और JMM में बढ़ी सियासी खींचतान, पढ़िए क्या है पूरा मामला