Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची में BJP के दिग्गजों का जुटान कल, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र; सेट होगी आगे की रणनीति!

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:59 PM (IST)

    BJP Working Committee Meeting झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहटें तेज होने लगी है। ऐसे में भाजपा भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी बीच शनिवार को ...और पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह। फाइल फोटो
    भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे प्रदेश भर के 25 हजार कार्यकर्ता
    2. शिवराज चौहान, हिमंत सरमा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत बड़े नेता होंगे शामिल
    3. दूसरे सत्र में गृह मंत्री अमित शाह नेताओं-कार्यकर्ताओं को देंगे चुनाव जीत का मंत्र

    राज्य ब्यूरो, रांची। BJP Working Committee Meeting भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को धुर्वा जगन्नाथ मैदान में होगी। गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक के समापन सत्र को संबंधित करेंगे। वे तीन महीने बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे।

    भाजपा के मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यसमिति, सभा मोर्चा, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति के सदस्यों को इसमें आमंत्रित किया गया है। भाजपा ने इस कार्यक्रम में 25000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा है।

    बैठक में इन नेताओं की रहेगी मौजूदगी

    दो सत्र में होने वाली बैठक के पहले सत्र में शनिवार सुबह 10.30 बजे से कार्यसमिति के सदस्यों को प्रदेश के नेता संबोधित करेंगे। इसमें सांसदों और विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा।

    विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वााजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

    दूसरे सत्र में होगा गृह मंत्री शाह का संबोधन

    बैठक के दूसरे सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह का संबोधन दोपहर 2.30 बजे आरंभ होगा।

    शुक्रवार को प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धुर्वा के जगन्नाथपुर मैदान का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने व्यवस्था देखी। संगठन को ओर से कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी ली गई हैं।

    ये भी पढ़ें-

    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहली लिस्ट में 40 प्रत्याशियों की घोषणा करेगी BJP, इन नामों पर लग सकती है मुहर

    झारखंड की सियासत में उबाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत पर JMM का बड़ा आरोप; PM Modi का भी लिया नाम

    खबरें और भी