Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: बाथरूम में खून से लथपथ मिला झारखंड हाईकोर्ट के जज का बॉडीगार्ड, सिर के आरपार हुई AK-47 से चली गोली

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 11:38 PM (IST)

    झारखंड हाईकोर्ट के जज एसएन पाठक के बॉडीगार्ड बलराम एक्का की शुक्रवार को सर्विस राइफल एके-47 की गोली लगने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आनन-फानन में जव ...और पढ़ें

    जस्टिस के अंगरक्षक की गोली लगने से मौत। (सांकेतिक फोटो)
    जस्टिस के अंगरक्षक की गोली लगने से मौत। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. जस्टिस एसएन पाठक के अंगरक्षक की गोली लगने से मौत।
    2. काफी दिनों से अंगरक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहा था जवान।
    3. 2011 बैच का सिपाही बलराम एक्का गुमला का रहने वाला था।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक के अंगरक्षक बलराम एक्का की शुक्रवार सुबह सर्विस राइफल एके-47 की गोली लगने से मौत हो गई। गोली जवान के गले में लगी और सिर को भेदते हुए निकल गई।

    आनन-फानन में जवान को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने आत्महत्या की या दुर्घटना है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

    बाथरूम में खून से लथपथ मिला जवान

    घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्याय पथ स्थित जस्टिस के आवास के पास आउट हाउस की है। सुबह में जवान ड्यूटी पर पहुंचा था। 9.30 बजे के आसपास बाथरूम गया।

    इसके ठीक बाद गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब अन्य सुरक्षाकर्मी बाथरूम में गए, तो देखा कि खून से लतपथ जवान बलराम बाथरूम में पड़ा है। तुरंत जवान को अस्पताल भेजा गया।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। अरगोड़ा थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    मृतक बलराम एक्का 2011 बैच का सिपाही था। मूलरूप से गुमला का रहने वाला था। काफी दिनों से जस्टिस का अंगरक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहा था।

    एसएसपी ने घटना पर क्या कहा ?

    एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि जवान ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली चल गई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि जवान पारिवारिक तनाव से परेशान था।

    यह भी पढ़ें: Ranchi News: भीषण सूखे की चपेट में झारखंड के इन जिलों के 136 ब्लॉक, इतने हजार की आर्थिक सहायता करेगी सरकार

    Jharkhand: हजारीबाग में ईसाई बने 15 आदिवासियों ने सनातन धर्म में की वापसी, धर्मांतरण की वजह जान रह जाएंगे हैरान