Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, विभाग ने जुर्माना भी लगाया

    Updated: Sat, 11 May 2024 05:49 PM (IST)

    Jharkhand Bijli News पलामू में बिजली विभाग के अभियंताओं ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 8 लोगों के खिलाफ बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया। वहीं इस ...और पढ़ें

    Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    Jharkhand Bijli News: बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. बकाया 48 हजार 337 के साथ 96 हजार का लगाया जुर्माना
    2. पांच हजार से अधिक बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी

    संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसमें 8 लोगों को बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया।

    बिना बिजली कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वाले 8 लोगों के खिलाफ मोहम्मदगांज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बकाया 48 हजार 337 रुपये के अलावा सभी आठ लोगों पर 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत

    अभियान में शामिल विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कामेश्वर राम,महेंद्र गुप्ता,नागेश्वर राम, अजीमुद्दीन अंसारी,प्रमिला देवी, मो मुज्तुबा, विश्वनाथ शर्मा व रहीमुद्दीन अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। ये सभी मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

    उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस अभियान में उनके अलावा सहायक अभियंता राम प्रसाद महतो, मानव दिवसकर्मी जितेंद्र ठाकुर, मंटू मुंडा,अखिलेश मेहता,रविशंकर सिंह शामिल थे। कहा कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पांच हजार रुपये से अधिक बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- 

    'सोनिया गांधी कैसे जा सकती हैं अयोध्या...' CM हिमंत ने दिया ऐसा बयान, मचेगा सियासी घमासान!

    Dhoni के प्रदेश से एक और लड़के ने इंडियन क्रिकेट टीम में मारी एंट्री, श्रीलंका में मचाएगा धमाल