यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CAT Result 2024: जीपी रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 98.35 परसेंटाइल के साथ धनबाद के वरेण्य टॉपर्स में शामिल
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है जिसमें जीपी रांची के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। धनबाद के वरेण् ...और पढ़ें

HighLights
- कैट 2024 के रिजल्ट में जीपी रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
- धनबाद के वरेण्य गुटगुटिया 98.35 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया
जागरण संवाददाता, रांची। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी नतीजे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर देख सकते हैं। इस बार कैट 2024 के रिजल्ट में जीपी रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।
अभी तक संकलित रिजल्ट के अनुसार 30 से अधिक विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और उनके इंटरव्यू राउंड में शार्टलिस्ट हो सकते हैं। वहीं परीक्षा में शामिल 14 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
98.35 परसेंटाइल के साथ टापर्स सूची में धनबाद के वरेण्य
धनबाद के वरेण्य गुटगुटिया 98.35 परसेंटाइल के साथ झारखंड टापर्स की सूची में शामिल हो गए है। उनके साथ संस्थान के सतीश, अंकित, अपर्णा, अलंकृता, आर्यन ने 90 से 98 परसेंटाइल के बीच अंक लाए हैं।
संस्थान की संचालक अर्चना सुमन ने सफल विद्यार्थियों, माता पिता एवं शिक्षकों को बधाई दी है। चीफ मेंटर गोपाल झा ने कहा कि सफल विद्यार्थियों के पर्सनल इंटरव्यू राउंड की गहन तैयारी एवं जैट सी-मैट के लिए नए बैच प्रारंभ की जा रहे हैं जहां उनकी अंतिम सफलता सुनिश्चित की जा सके।
प्रारंभिक जानकारी के आधार पर खबर बनाई गई है। खबर पर अपडेट जारी है...