Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया खाता, जमशेदपुर में 40 हजार लेते एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:45 PM (IST)

    सीबीआई ने जमशेदपुर में बैंक के कथित एजेंट सलित भगत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत लोन स्वीकृत कराने और सैलरी अकाउंट से हो ...और पढ़ें

    सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दर्ज हुई प्राथमिकी।

    सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में दर्ज हुई प्राथमिकी।

    HighLights

    1. सीबीआई ने जमशेदपुर में एजेंट को रिश्वत लेते पकड़ा।

    2. लोन स्वीकृति और खाता अनफ्रीज करने के लिए मांगी रिश्वत।

    3. बैंक मैनेजर जयबाला बिरुआ की भूमिका की भी हो रही जांच।

    राज्य ब्यूरो, रांची। सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने जमशेदपुर के स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोनारी शाखा से एजेंट सलित भगत को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

    वह एसबीआई की उक्त शाखा की प्रबंधक जयबाला बिरुआ के नाम पर रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार एजेंट ने शिकायतकर्ता से लोन स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसके सैलरी अकाउंट को होल्ड/फ्रीज करा दिया। खाते से होल्ड हटाने के एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    इस मामले में सीबीआई की रांची स्थित एसीबी ने सात जून को आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीबीआई बैंक मैनेजर जयबाला बिरुआ के विरुद्ध लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    जांच में दोषी मिलने पर उनके विरुद्ध भी जांच एजेंसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआई की रांची स्थित एसीबी के इंस्पेक्टर तापेश पचौरी को बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले गोड्डा से भी रिश्वत लेते बैंक के मैनेजर की भी गिरफ्तारी हुई थी।

    शिकायतकर्ता ने 29 मई को सीबीआई में की थी लिखित शिकायत

    सरायकेला-खरसांवा जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मारंगहातु के रहने वाले शिकायतकर्ता संदीप कुमार सोय ने 29 मई 2026 को सीबीआइ में लिखित शिकायत की थी।

    उनका आरोप था कि उन्हें 25 लाख रुपये पर्सनल लोन के बदले में एसबीआई सोनारी शाखा जमशेदपुर की शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ की ओर से एजेंट सलित भगत ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    लोन की राशि उनके एसबीआइ की सोनारी शाखा स्थित सैलरी अकाउंट में आने के बाद वहां की शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ की ओर से एजेंट सलित भगत ने लोन की राशि जारी करने के बाद उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    खबरें और भी

    रिश्वत नहीं देने पर कुछ दिनों के बाद उनके सैलरी अकाउंट को होल्ड पर डाल दिया गया। एसबीआई प्रबंधन ने अपने एजेंट होने से इनकार किया है। प्रबंधन का कहना है कि एसबीआई कोई एजेंट नहीं रखती है

    होल्ड हटाने के एवज में मांगी 40 हजार रुपये की रिश्वत

    सैलरी अकाउंट होल्ड होने के बाद शिकायतकर्ता संदीप कुमार सोय ने एजेंट सलित भगत से कई बार अपना अकाउंट से होल्ड हटाने का अनुरोध किया। इसके बाद सलित भगत ने उनसे कहा कि शाखा प्रबंधक जयबाला बिरुआ ने अकाउंट से फ्रीज/होल्ड हटाने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे।

    उन्होंने एसबीआई की सोनारी शाखा के कथित एजेंट सलित भगत व मैनेजर जयबाला बिरुआ के विरुद्ध सीबीआई में कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत कर दी। उक्त शिकायत की सीबीआई ने अपने दारोगा विमल सिंह के माध्यम से गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें प्रथम दृष्ट्या यह स्थापित हुआ कि लगाए जा रहे आरोप सत्य हैं।

    इसके बाद ही सीबीआई ने नियमित प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इस पूरे मामले में एसबीआई प्रबंधन का कहना है कि वह हमारा एजेंट नहीं है।

    यह भी पढ़ें- मां की मौत के बाद बीमा के पैसे के लिए भटक रहे बेटे से मांगी घूस, गोड्डा में SBI के बैंक मैनेजर को CBI ने रंगे हाथों दबोचा

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में 19 साल बाद खुला अजय बर्मन हत्याकांड का सच, कोर्ट ने कहा- माॅब लिंचिंग नहीं, सुनियोजित हत्या थी