Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Cabinet Meeting: 23 फरवरी को होगी चंपई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है हरी झंडी

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 02:33 PM (IST)

    Jharkhand Cabinet Meeting झारखंड में चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी को होगी। इस बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में शाम चार ...और पढ़ें

    Jharkhand Cabinet Meeting: 23 फरवरी को होगी चंपई कैबिनेट की बैठक (फोटो- एक्स हैंडल)
    Jharkhand Cabinet Meeting: 23 फरवरी को होगी चंपई कैबिनेट की बैठक (फोटो- एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना
    2. बैठक को लेकर सभी विभागों को भेजी गई जानकारी

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 23 फरवरी को होगी। इस बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में शाम चार बजे या फिर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के तुरंत बाद (जो भी बाद में हो) होगी।

    मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी विभागों को जानकारी भेज दी गई है। चंपई सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट समेत लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सरकार की एक और बड़ी सौगात, इस जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेज; जल्द होगा शिलान्यास

    ये भी पढ़ें: झारखंड में इन कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, चंपई कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर; प्रस्ताव तैयार